सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Bihar: बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक 13 साल की किशोरी के साथ चार बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. ये मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है. पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि बताया जा रहा है कि आरोपी दबंग हैं और पीड़ित परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं.
बताया जा रहा है कि पीड़िता को पीएचसी में ले जाया गया लेकिन वहां से उसे अच्छे इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. तो वहीं इस मामले में पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार ने कहा कि पीड़िता का प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई है.
ये भी पढ़ें-Gurmeet Ram Rahim Singh: एक बार फिर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, जानें कहां मनाया जाएगा जन्मदिन का जश्न?
इस मामले में पीड़िता के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी दबंग और पैसे वाले हैं. इसीलिए उनके ऊपर लड़की का बयान बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा है और उनकी बात न मानने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी जा रही है. दूसरी ओर इस पूरे मामले पर गांव में कोई बोलने को तैयार नहीं है. पीड़ित परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है.
बड़गांव थाने के दारोगा मिथिलेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है. थानाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि किशोरी घटना वाले दिन घास काटने के लिए खेत में गई थी. इसी दौरान चारो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर सूनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. किशोरी के साथ एक-एक चारों ने रेप किया. वह बुरी तरह से जख्मी हो गई थी. पीड़ित परिवार बेहद गरीब है. फिलहाल जल्द ही पुलिस पूरे मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…