Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar: 13 साल की किशोरी के साथ 4 बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पीड़िता का प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई है.

rape

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Bihar: बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक 13 साल की किशोरी के साथ चार बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. ये मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है. पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि बताया जा रहा है कि आरोपी दबंग हैं और पीड़ित परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं.

बताया जा रहा है कि पीड़िता को पीएचसी में ले जाया गया लेकिन वहां से उसे अच्छे इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. तो वहीं इस मामले में पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार ने कहा कि पीड़िता का प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई है.

ये भी पढ़ें-Gurmeet Ram Rahim Singh: एक बार फिर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, जानें कहां मनाया जाएगा जन्मदिन का जश्न?

पीड़िता के माता-पिता ने लगाया ये आरोप

इस मामले में पीड़िता के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी दबंग और पैसे वाले हैं. इसीलिए उनके ऊपर लड़की का बयान बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा है और उनकी बात न मानने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी जा रही है. दूसरी ओर इस पूरे मामले पर गांव में कोई बोलने को तैयार नहीं है. पीड़ित परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है.

दारोगा ने की घटना की पुष्टि

बड़गांव थाने के दारोगा मिथिलेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है. थानाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि किशोरी घटना वाले दिन घास काटने के लिए खेत में गई थी. इसी दौरान चारो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर सूनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. किशोरी के साथ एक-एक चारों ने रेप किया. वह बुरी तरह से जख्मी हो गई थी. पीड़ित परिवार बेहद गरीब है. फिलहाल जल्द ही पुलिस पूरे मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital