Bharat Express DD Free Dish

उमा भारती के नाम से कौन चला रहा फेक ID? AI पोस्ट से मचा बवाल

MP News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से बनाए गए फेक अकाउंट को लेकर सफाई दी है.

MP News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बताया कि फेसबुक पर उनके नाम से एक नकली अकाउंट बनाया गया है. इस अकाउंट से एआई जनरेटेड पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, जिनसे उनका कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि यह आईडी उनकी तरफ से अधिकृत नहीं है.

‘एक्स’ पर दी जानकारी

उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि फेसबुक पर उनके नाम से फेक आईडी बनाकर कुछ लोग एआई जनरेटेड पोस्ट डाल रहे हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उस अकाउंट से उनका कोई संबंध नहीं है.

स्क्रीनशॉट भी किया शेयर

अपने पोस्ट में उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें पूछा गया था कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए. इसमें जीतू पटवारी और मोहन यादव के नाम शामिल थे.

दतिया उपचुनाव पर प्रतिक्रिया

कुछ दिन पहले ही उमा भारती ने दतिया उपचुनाव को लेकर भी एक्स पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को जीत का आशीर्वाद दिया और बताया कि तिवारी ने फोन कर उनसे आशीर्वाद मांगा था.

नरोत्तम मिश्रा की तारीफ

उमा भारती ने नरोत्तम मिश्रा के आशुतोष तिवारी के नॉमिनेशन में शामिल होने को आदर्श उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि मिश्रा का वह बहुत सम्मान करती हैं और उनसे स्नेह रखती हैं.

ये भी पढ़ें- देर रात एक टिप्पणी और दनादन चल गई गोली… भोजपुर में भाभी के चक्कर में अपनों ने ही अपनों को लहूलुहान किया

उपचुनाव की तिथियां

दतिया सीट पर मतदान 30 जुलाई को होगा और नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे

Also Follow Bharat Express on Youtube

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read