देश

Bihar: बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, घर में लगी आग से एक ही परिवार के 4 लोगों की जलकर मौत

Bihar: बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी घटना सामने आ रही है. बेगूसराय के अरवा पंचायत के वार्ड नंबर 8 में शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई. वहीं इस हादसे में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई. आग लगने के बाद चारो ओर चीख पुकार मच गई. आस पास के लोगों द्वारा आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.

एक ही परिवार के थे मरने वाले

बताया जा रहा है कि मरने वाले एक ही परिवार के लोग थे. इनमें पति-पत्नी और 2 बच्चों की आग में झुलसकर मौत हो गई है. वहीं शॉर्ट सर्किट से लगी आग इतनी तेजी से बढ़ते गई कि घर के निवासियों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला. आग तेजी से पूरे मकान फैल गया. हादसे में मरने वालों में बच्चे भी हैं. आग की चपेट में आए 4 लोगों को बड़ी मुश्किल से घर से बाहर निकाला गया. वहीं अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए इस हादसे की जांच शुरू कर दी है.

घटना जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत में वार्ड नंबर 8 की है. बीती रात नीरज पासवान के मकान में अचानक से आग लग गई. जिसके बाद आस पड़ोस के लोग निकल कर बाहर आ गए. बिजली की लाइन में अचानक से शार्ट सर्किट होने से आग का लगना बताया गया है. वहीं धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखे सामान में भीआग लग गई. घर वाले ऐसे में बाहर भी नहीं भाग पाए.

इसे भी पढ़ें: “पति और जेठ को लुढ़का दिया है, लाशें उठवा लो”, आंखों में गुस्सा, हाथ में पिस्टल,थाने में दनदनाते हुए घुसी महिला

हादसे के वक्त पूरा परिवार सो रहा था. नीरज पासवान के अलावा उनकी पत्नी कविता और बच्चे लव एवं कुश की आग की चपेट में आने से मौत हो गई. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद सभी ने घर से बाहर निकलने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन आग पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी थी. ऐसे में आग से झुलसकर इनकी मौत हौ गई. बताया जा रहा है कि नीरज पासवान की पत्नी कविता गर्भवती भी थी.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

6 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

6 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

6 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

6 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 hours ago