बिहार की सियासत में एक अहम मोड़ तब आया जब मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना. इस फैसले के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे राज्य के लिए एक नई शुरुआत बताया है.
मीडिया से बातचीत के दौरान नितिन नवीन ने कहा कि बिहार ने पिछले दो दशकों में विकास की जो रफ्तार देखी है, उसे अब और आगे ले जाने का वक्त है. उनके मुताबिक, नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो काम शुरू हुए थे, उन्हें आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब सम्राट चौधरी के कंधों पर है. उन्होंने भरोसा जताया कि सम्राट इस चुनौती को पूरी मजबूती से निभाएंगे.
नितिन नवीन ने कहा कि बिहार के लिए यह बदलाव सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि एक नई दिशा की शुरुआत है. उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार के सहयोग और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य तेजी से विकास करेगा. उनका कहना था कि ‘विकसित बिहार 2047’ का सपना अब और तेज गति से आगे बढ़ेगा.
वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सम्राट चौधरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री और एनडीए के सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया. उनका कहना था कि उन्हें जो भरोसा दिया गया है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे.
सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर भी अपनी बात रखते हुए लिखा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक उनके लिए ऐतिहासिक पल था. उन्होंने कहा कि साथियों ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उनके लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए मुकाम तक ले जाने के लिए वे लगातार काम करेंगे.
सम्राट चौधरी के नेता चुने जाने की खबर जैसे ही उनके गांव और तारापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची, वहां जश्न का माहौल बन गया. लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जताई और मिठाइयां बांटीं. समर्थकों के चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई दे रहा था.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…
भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…
Flydubai Flight Cockpit Fight: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में…