PM Modi and Donald Trump phone call
Modi-Trump phone call: मंगलवार (14 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच हाल ही में लगभग 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई. यह ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर के बाद दोनों नेताओं की पहली बातचीत मानी जा रही है. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच चल रहे सहयोग की प्रगति की समीक्षा की और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की.
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया गया. पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मुझे मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फोन आया. हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की. हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर बल दिया.”
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि वे यह बताना चाहते हैं कि अमेरिका भारत से प्यार करता है. अमेरिका राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत में कहा कि अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है. साथ ही अमेरिका भारत से प्यार करता है.
ईरान में सीजफायर के बाद शांति स्थापित करने की एक कोशिश की गई थी, जिसकी अगुवाई पाकिस्तान ने की थी. हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हो सका और बातचीत बिना किसी नतीजे पर खत्म हो गई. जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर इस्लामाबाद में एक लंबी बैठक हुई थी, जो लगभग 21 घंटे तक चली. इस चर्चा में पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि शामिल हुए थे.
बैठक में ईरान में चले संघर्ष, उसके असर और आगे शांति बहाल करने के तरीकों पर विस्तार से बात की गई, लेकिन कई घंटों की चर्चा के बाद भी कोई सहमति नहीं बन पाई और वार्ता असफल रही. ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप की पीएम मोदी से हुई इस बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…
भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…
महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…
चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…
Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…