Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार में नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे सम्राट चौधरी- नितिन नवीन

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के बीच सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है. पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास की रफ्तार को और तेज करेगा, जबकि उनके गांव में इस फैसले पर जश्न का माहौल देखने को मिला.

बिहार की सियासत में एक अहम मोड़ तब आया जब मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना. इस फैसले के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे राज्य के लिए एक नई शुरुआत बताया है.

मीडिया से बातचीत के दौरान नितिन नवीन ने कहा कि बिहार ने पिछले दो दशकों में विकास की जो रफ्तार देखी है, उसे अब और आगे ले जाने का वक्त है. उनके मुताबिक, नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो काम शुरू हुए थे, उन्हें आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब सम्राट चौधरी के कंधों पर है. उन्होंने भरोसा जताया कि सम्राट इस चुनौती को पूरी मजबूती से निभाएंगे.

‘नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा बिहार’

नितिन नवीन ने कहा कि बिहार के लिए यह बदलाव सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि एक नई दिशा की शुरुआत है. उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार के सहयोग और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य तेजी से विकास करेगा. उनका कहना था कि ‘विकसित बिहार 2047’ का सपना अब और तेज गति से आगे बढ़ेगा.

सम्राट चौधरी ने जताया आभार

वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सम्राट चौधरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री और एनडीए के सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया. उनका कहना था कि उन्हें जो भरोसा दिया गया है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे.

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर भी अपनी बात रखते हुए लिखा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक उनके लिए ऐतिहासिक पल था. उन्होंने कहा कि साथियों ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उनके लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए मुकाम तक ले जाने के लिए वे लगातार काम करेंगे.

गांव में जश्न का माहौल

सम्राट चौधरी के नेता चुने जाने की खबर जैसे ही उनके गांव और तारापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची, वहां जश्न का माहौल बन गया. लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जताई और मिठाइयां बांटीं. समर्थकों के चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई दे रहा था.

यह भी पढ़ें: Samrat Choudhary Net Worth: बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी का ‘नेटवर्थ’ देख रह जाएंगे दंग! जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital