देश

बिहार विधान परिषद चुनाव: NDA में बन गई बात! JDU-BJP को 3-3 सीटें, चिराग और कुशवाहा को भी मिला बड़ा मौका

Bihar MLC Election: बिहार की राजनीति में इन दिनों विधान परिषद चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. एनडीए के भीतर लगातार बैठकों और मंथन के बीच अब सीट बंटवारे की तस्वीर लगभग साफ मानी जा रही है. इस चुनाव को सिर्फ परिषद की सीटों तक सीमित नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे विधान परिषद चुनाव से पहले गठबंधन में दलों की ताकत और राजनीतिक महत्व तय करने वाले बड़े संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है. ऐसे में एनडीए का सीट शेयरिंग फॉर्मूला चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

सूत्रों के मुताबिक बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने लगभग सहमति बना ली है. जानकारी के अनुसार बीजेपी और जेडीयू 3-3 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती हैं. वहीं चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 1-1 सीट दिए जाने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा एक सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी गठबंधन के भीतर बातचीत अंतिम चरण में बताई जा रही है.

ये है फॉर्मूला

बताया जा रहा है कि एनडीए के अंदर कई दौर की चर्चा के बाद यह प्रारंभिक फॉर्मूला तैयार किया गया है. बीजेपी और जेडीयू, गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टियां होने के कारण बराबर हिस्सेदारी चाहती थीं, जबकि छोटे सहयोगी दलों को भी संतुलित प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया गया. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि एनडीए इस चुनाव के जरिए सहयोगी दलों को साधने और गठबंधन को मजबूत संदेश देने की रणनीति पर काम कर रहा है.

28 जून को खत्म हो रहा कार्यकाल

उधर चुनाव आयोग भी जल्द ही बिहार विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है. संभावना है कि मई के आखिरी सप्ताह या जून की शुरुआत में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाए. दरअसल 28 जून 2026 को परिषद की 9 सीटों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिसके चलते संवैधानिक प्रक्रिया के तहत समय पर चुनाव कराना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक के विरोध में सीकर में NSUI का कैंडल मार्च, “रोजगार कहां है?” और “मेलोडी खाओ खुद जान जाओ” जैसे पोस्टरों के साथ जताया आक्रोश

सूत्रों की मानें तो इस बार परिषद चुनाव के जरिए उन नेताओं को भी मौका दिया जा सकता है, जिन्हें हालिया राज्यसभा चुनाव में जगह नहीं मिल पाई थी. बीजेपी और जेडीयू दोनों के पास ऐसे कई वरिष्ठ नेता और संगठन से जुड़े चेहरे हैं, जिन्हें पार्टी समायोजित करना चाहती है. वहीं एलजेपी (रामविलास) और आरएलएम भी अपने सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के चयन में जुटी हुई हैं. माना जा रहा है कि उम्मीदवारों के चयन में जातीय संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को खास महत्व दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

36 seconds ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

35 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

1 hour ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago