Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अधिकमास दुर्गाष्टमी और शनिवार व्रत: भद्रा में पूजा, शनि कृपा से सुख-समृद्धि

Aaj Ka Panchang 23 May 2026: आज अधिकमास दुर्गाष्टमी और शनिवार व्रत है. भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित हैं लेकिन मां दुर्गा और शनिदेव की पूजा से दुख दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Aaj Ka Panchang 23 May 2026: आज ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल अष्टमी तिथि है और साथ ही शनिवार व्रत भी पड़ रहा है. सुबह से भद्रा का प्रभाव बना हुआ है, जो शाम तक रहेगा. भद्रा का वास धरती पर है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए. हालांकि, पूजा-पाठ पर कोई रोक नहीं है. मां दुर्गा की आराधना से दुख दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

ध्रुव योग और स्थिर कार्य

पंचांग के अनुसार आज मघा नक्षत्र, विष्टि करण और ध्रुव योग है. ध्रुव योग को स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. इस योग में ऐसे काम करना शुभ रहता है जिनका असर लंबे समय तक बना रहे. चंद्रमा सिंह राशि में है और दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा.

दुर्गाष्टमी व्रत की विधि

दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है. भक्त दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और व्रत कथा सुनते हैं. मां की कृपा से जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं. इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धा और भक्ति से पूजा करनी चाहिए.

शनिवार व्रत और शनि पूजा

आज शनिवार व्रत भी है. इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है. उन्हें नीले फूल, शमी के पत्ते, काले तिल, तेल, काली उड़द और काला गुलाब जामुन अर्पित किया जाता है. शनि रक्षा स्तोत्र, शनि चालीसा और शनिवार व्रत कथा का पाठ करना शुभ माना जाता है. शनिदेव की आरती तेल के दीपक से करनी चाहिए.

शनि कृपा और दान का महत्व

कुंडली में शनि की दशा, साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो तो आज गरीबों की सेवा करना विशेष फलदायी होता है. जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और दवा का दान करने से शनि की कृपा प्राप्त होती है. इससे कार्यों में सफलता, धन और सुख-समृद्धि मिलती है.

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

आज सूर्योदय सुबह 05:26 बजे और सूर्यास्त शाम 07:10 बजे होगा. चंद्रोदय दोपहर 12:04 बजे और चंद्रास्त रात 01:05 बजे होगा.

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:04 एएम से 04:45 एएम
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:51 एएम से 12:45 पीएम
  • विजय मुहूर्त: 02:35 पीएम से 03:30 पीएम
  • अमृत काल: 11:45 पीएम से 01:21 एएम (24 मई)
  • निशिता मुहूर्त: 11:57 पीएम से 12:38 एएम (24 मई)

चौघड़िया मुहूर्त

दिन में शुभ चौघड़िया:

  • शुभ: 07:09 एएम से 08:52 एएम
  • चर: 12:18 पीएम से 02:01 पीएम
  • लाभ: 02:01 पीएम से 03:44 पीएम
  • अमृत: 03:44 पीएम से 05:27 पीएम

रात में शुभ चौघड़िया:

  • लाभ: 07:10 पीएम से 08:27 पीएम
  • शुभ: 09:44 पीएम से 11:01 पीएम
  • अमृत: 11:01 पीएम से 12:18 एएम (24 मई)
  • चर: 12:18 एएम से 01:35 एएम (24 मई)
  • लाभ: 04:09 एएम से 05:26 एएम (24 मई)

अशुभ समय

  • गुलिक काल: 05:26 एएम से 07:09 एएम
  • राहुकाल: 08:52 एएम से 10:35 एएम
  • यमगण्ड: 02:01 पीएम से 03:44 पीएम
  • दुर्मुहूर्त: 05:26 एएम से 07:16 एएम
  • भद्रा: 05:26 एएम से 04:40 पीएम

ये भी पढ़ें-बिहार विधान परिषद चुनाव: NDA में बन गई बात! JDU-BJP को 3-3 सीटें, चिराग और कुशवाहा को भी मिला बड़ा मौका

शिववास

आज शिव का वास श्मशान में है, जो 24 मई की सुबह 04:27 बजे तक रहेगा. उसके बाद गौरी के साथ होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital