देश

बिहार में शराबबंदी के बीच लग्जरी गाड़ी से तस्करी: नवादा में उत्पाद विभाग ने मारा छापा

Bihar Liquor Raid: अमन/नवादा: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया तस्करी के नए-नए तरीके अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला नवादा जिले से सामने आया है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है. इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी महिंद्रा XUV-500 गाड़ी को भी जब्त किया गया है.

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के मियां बिगहा गांव के रास्ते विदेशी शराब की बड़ी डिलीवरी होने वाली है.

सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी. जैसे ही संदिग्ध XUV-500 गाड़ी वहां पहुंची, टीम ने उसे रोकने का इशारा किया. हालांकि, खुद को घिरता देख चालक चकमा देकर मौके से भाग निकला, लेकिन गाड़ी में सवार दूसरा शख्स पकड़ा गया.

गाड़ी से निकला नाबालिग

जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें से कुल 216 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई. पकड़े गए शख्स से जब पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह एक नाबालिग है.

पुलिस ने नाबालिग को विधिवत अभिरक्षा में ले लिया है और उससे नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं, फरार चालक को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

नेटवर्क खंगालने में जुटी उत्पाद विभाग की टीम

उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे नवादा में किसे डिलीवर किया जाना था, इस पूरे सिंडिकेट का पता लगाया जा रहा है. अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में शराब माफिया के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ से लखीमपुर तक: किसी के सगे नहीं ये 10 जिले, 2012 में सपा को दिया राज तो 2022 में बीजेपी को दिया ताज

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

3 hours ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

4 hours ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

5 hours ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

5 hours ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

6 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

6 hours ago