बिहार में शराबबंदी के बीच लग्जरी गाड़ी से तस्करी: नवादा में उत्पाद विभाग ने मारा छापा
नवादा में उत्पाद विभाग ने XUV-500 से 216 लीटर विदेशी शराब जब्त की. चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गाड़ी में मौजूद एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है.
दूध की गाड़ी… लेकिन अंदर निकली शराब! तस्करों का ‘दूध वाला’ खेल फेल
Nawada liquor smuggling case: बिहार के नवादा में शराब तस्करों ने दूध ढोने वाले मिनी कंटेनर में छिपाकर शराब की खेप ले जाने की कोशिश की, जिसे उत्पाद विभाग ने नाकाम कर दिया. गोविंदपुर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान 246 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई, जबकि झारखंड से बेगूसराय जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया.
10 लाख की गाड़ी में 5 लाख की शराब, उत्पाद विभाग ने रूटीन चेकिंग में तस्करों को पकड़ा
नवादा की रजौली चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने 10 लाख की बोलेरो से 5 लाख की विदेशी शराब जब्त की है. तस्करों ने गाड़ी के डैशबोर्ड और सीटों के नीचे खास खुफिया तहखाने बना रखे थे. पुलिस ने कोडरमा के ड्राइवर को गिरफ्तार कर मुख्य सरगना की तलाश शुरू कर दी है.
ऑटो या चलता-फिरता बार? पार्किंग में घेराबंदी कर गुजरात पुलिस ने जब्त किया विदेशी शराब का जखीरा
सूरत की उत्राण पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा से 469 बोतल विदेशी शराब बरामद कर चालक यूसुफ अहमद शेख को गिरफ्तार किया है. आरोपी सवारी ढोने के बहाने शराब की तस्करी कर रहा था. पुलिस ने ऑटो और मोबाइल समेत 1.30 लाख का माल जब्त किया है.
गैस टैंकर बना चलता-फिरता बार, केबिन से बरामद हुई विदेशी शराब
Nawada liquor smuggling case: नवादा में उत्पाद विभाग ने गैस टैंकर के केबिन में छिपाकर लाई जा रही 261.920 लीटर विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद की है. मामले में चालक मंतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुख्यात तस्कर गुड्डू कुमार की तलाश जारी है.
बिहार की कमी UP से पूरी: ट्रेन में पुष्पा स्टाइल की शराब तस्करी, खुल गया ‘सिंडिकेट’ का राज
बिहार जाने वाली ट्रेनों के AC कोच अब शराब तस्करी के नए 'अड्डे' बन गए हैं. चंदौली में विभूति एक्सप्रेस की चेकिंग के दौरान टॉयलेट के ऊपर से शराब का जखीरा मिला. तस्करों के इस सिंडिकेट ने न केवल रेलवे को बल्कि पुलिस सुरक्षा को भी चुनौती दे दी है.
Delhi: शराब की अवैध तस्करी से जुड़ा था दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस का उगाही कांड!
राजधानी दिल्ली में हाल ही में कार में शराब पीने के कारण हिरासत में लेकर मारपीट करने और लाखों की उगाही का मामला सामने आया है. हालांकि अब जानकारी मिल रही है कि ये मामला हरियाणा से दिल्ली में होने वाली शराब की अवैध तस्करी से जुड़ा हुआ है.
रेल की पटरी पर सिक्का रखकर रोक देते थे ट्रेन, फिर होता था शराब तस्करी का खेल, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़
Train stopped by placing coins: बिहार के समस्तीपुर रेलमंडल (Samastipur Rail Mandal) में आरपीएफ टीम ने ऐसे शातिर तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश किया जो रेल की पटरी के ज्वाइंट पर सिक्का रखकर ट्रेन को रोक देते थे और फिर शराब की खेप लेकर फरार हो जाते थे.





