देश

बोरी खोली और सीधा ‘साहब’ की टेबल पर पटक दिया कुत्ता… नासिक से सामने आया ये हैरान करने वाला वायरल ड्रामा, देखें VIDEO

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड नगर पंचायत कार्यालय में एक अनोखा और चौंकाने वाला विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जहां युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने अधिकारी की टेबल पर आवारा कुत्ते छोड़ दिए.

शिवसेना (UBT) युवा सेना नेता विक्रम रंधवे ने निफाड में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक और प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. वे बोरियों में कुत्ते भरकर लाए और नगर पंचायत के मुख्य अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिए. इलाके में हर महीने 100 से अधिक डॉग बाइट की घटनाएं हो रही हैं. पुलिस ने अधिकारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

सरकारी दफ्तर में घुसे आवारा कुत्ते, अधिकारी की टेबल पर रखा नोटों का हार

महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित निफाड नगर पंचायत कार्यालय में एक चौंकाने वाला विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. शिवसेना (यूबीटी) युवा सेना के नेता विक्रम रंधवे और उनके समर्थकों ने बोरी में बंद आवारा कुत्तों को ले जाकर सीधे नगर पंचायत के मुख्य अधिकारी की मेज पर छोड़ दिया. इसके साथ ही, प्रशासनिक निष्क्रियता को उजागर करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने अधिकारी की टेबल पर नोटों की माला भी रख दी.

माह में 100 से ज्यादा डॉग बाइट, नसबंदी की उठी मांग

निफाड इलाके में लगातार बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या और बार-बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज होकर यह कदम उठाया गया. रंधवे का दावा है कि क्षेत्र में 400 से अधिक आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, जिनकी वजह से हर महीने 100 से ज्यादा लोगों को कुत्ते काटने की घटनाएं हो रही हैं. इससे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और त्योहारों में निकलने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में है. प्रदर्शनकारियों ने तुरंत नसबंदी अभियान चलाने, डॉग-कैचिंग टीम तैनात करने और आबादी पर नियंत्रण पाने की मांग की है.

पशु क्रूरता का आरोप और पुलिस केस दर्ज

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अचानक मेज पर कुत्ते आने से मुख्य अधिकारी स्तब्ध नजर आ रहे हैं और डरे हुए कुत्ते दफ्तर में घूमते दिख रहे हैं. जहां एक तरफ इस कदम ने जनता की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे की ओर ध्यान खींचा, वहीं दूसरी ओर जानवरों के साथ इस तरह के व्यवहार के लिए पशु क्रूरता की आलोचना भी हो रही है. इस घटना के बाद, पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में विक्रम रंधवे और अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें-वाह रे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय! पढ़ाया कुछ और पेपर कुछ और थमा दिया; जबलपुर में भड़के छात्र

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

16 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

30 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

59 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago