देश

बिहार NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय! जेडीयू को मिल सकती हैं सबसे ज्यादा सीटें, छोटे दलों को कम हिस्सेदारी

क्या इस बार बिहार की राजनीति में NDA कुछ नया करने वाली है या पुरानी रणनीति पर ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा? खासतौर से सीट शेयरिंग को लेकर NDA की क्या रणनीति रहेगी, इसको लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी आ रही है जिसके मुताबिक बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो लगभग फाइनल हो गया है.

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों की शेयरिंग का फॉर्मूला तय हुआ है इसके मुताबिक विधानसभा की कुल 243 सीटों में सबसे अधिक जेडीयू को 102 से 103 सीटें देने पर सहमति बनी है. वहीं, बीजेपी को 101 से 102 सीटें, जबकि लोजपा रामविलास को 25 से 28 सीटें मिल सकती हैं. वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 6 से 7 सीट और राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को चार से पांच सीटें देने पर सहमति बनी है.

जीतन राम मांझी का हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जहां 20 से 30 सीटों पर दावेदारी कर रहा है, जबकि इस पार्टी को मात्र 6 से 7 सीटें मिलने की उम्मीद है. जबकि, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार से पांच सीटों पर सहमति लगभग बन चुकी है.

चुनाव अक्टूबर-नवंबर में संभावित

इस फार्मूले के जरिए सीट बंटवारे में गठबंधन के छोटे सहयोगियों और बड़े सहयोगियों के बीच संतुलन साधना भी बहुत अहम है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कोई ऐसी घोषणा नहीं हुई है. बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं. अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते है. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ओर एनडीए के बीच टक्कर लगभग बराबरी की थी. उस साल एनडीए में 110 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार के थे जिनमें 74 सीटों पर जीत हासिल की थी.

जेडीयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमें 43 कैंडिडेट चुनाव जीत कर आए थे. हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेकुलर) ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा चार सीटों पर सफलता मिली थी. विकासशील इंसान पार्टी ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतार कर चार सीटों पर जीत हासिल की थी. वही बीते चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी अकेली लड़ी थी और उसका एक विधायक ही जीता पाया था. इस बार भी माना जा रहा है कि पिछले चुनावों के प्रदर्शन और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए सीटों का आवंटन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, अब तक 7 माओवादी मारे गए, शीर्ष नेता गौतम और भास्कर शामिल

-भारत एक्सप्रेस 

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

7 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

8 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago