Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: बीजापुर जिले में 7 माओवादी मारे गए, टॉप कमांडर गौतम और भास्कर भी ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. मुठभेड़ों में माओवादी नेता गौतम और भास्कर समेत 7 उग्रवादी मारे गए हैं.

बीजापुर ज़िले के नेशनल पार्क इलाके में चल रहे बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन में अब तक सुरक्षाबलों ने कुल 7 माओवादियों के शव बरामद किए हैं. मारे गए उग्रवादियों में माओवादी सेंट्रल कमेटी मेंबर गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर भास्कर की पहचान हुई है.

यह अभियान 5, 6 और 7 जून 2025 को हुई कई मुठभेड़ों का परिणाम है. सुरक्षाबलों ने इन मुठभेड़ों के बाद जंगल के अंदर से माओवादियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया है, जिनमें दो AK-47 राइफलें भी शामिल हैं.

फिलहाल जिन अन्य पांच शवों की पहचान नहीं हो पाई है, उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. इलाके में सर्च और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन अभी भी जारी है ताकि छिपे हुए उग्रवादियों का पता लगाया जा सके.

ऑपरेशन के दौरान कुछ सुरक्षाकर्मी सांप काटने, मधुमक्खी के डंक, डिहाइड्रेशन और अन्य कारणों से घायल हुए हैं. सभी को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य तथा खतरे से बाहर बताई जा रही है.

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही रणनीतिक मुहिम में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में अलर्ट मोड पर हैं और ऑपरेशन को पूरी तरह सफल बनाने के लिए कार्य कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी नासिर ढिल्लों के साथ व्यक्तिगत संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा, जांच एजेंसियों को मिला डायरेक्ट लिंक

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital