देश

Bihar News: आंधी-पानी और वज्रपात से 25 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने मुआवजे की घोषणा की

Bihar News: बिहार में भीषण आंधी-पानी और वज्रपात के कारण विभिन्न जिलों से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को शोक संवेदना व्यक्त की और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया.

भीषण आंधी-पानी से नालंदा में 18, वज्रपात से सीवान में दो और कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर तथा जहानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है.

उन्होंने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें. घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

अचानक बदल गया मौसम

बिहार के कई जिलों में मौसम में अचानक आए बदलाव ने कहर बरपा दिया है. 25 लोगों की मौत के साथ-साथ फसलों और संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है. भयंकर तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से आई इस आपदा ने जीवन और आजीविका दोनों को प्रभावित किया है.

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि 12 अप्रैल तक पूरे बिहार में बारिश, बिजली और गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. आईएमडी ने अगले पांच दिन के लिए अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें संवेदनशील जिलों के निवासियों को सावधान किया गया है.

गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बांका, मुंगेर, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय, पटना, नालंदा, नवादा, जहानाबाद और गया जिलों के प्रभावित होने की संभावना है.


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में पीरियड्स की वजह से लड़की को क्लास से निकाला बाहर, सीढ़ियों पर बैठ छात्रा ने दी परीक्षा…प्रिंसिपल सस्पेंड


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

40 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

60 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago