इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. यह मैच 10 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया.
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 163 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली की टीम ने यह लक्ष्य 13 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की और उसका विजय अभियान जारी है. वहीं, आरसीबी को पांच मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली की जीत के हीरो रहे केएल राहुल. उन्होंने नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली. 53 गेंदों में राहुल ने सात चौके और छह छक्के जड़े.
हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही. सिर्फ 10 रन के भीतर टीम ने अपने दो विकेट गंवा दिए. फाफ डु प्लेसिस (2) को यश दयाल ने पवेलियन भेजा, वहीं जेक फ्रेजर-मैकगर्क (7) को भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया.
इसके बाद दिल्ली को तीसरा झटका भी भुवनेश्वर कुमार ने दिया. ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ अभिषेक पोरेल (7) बड़ी हिट लगाने के चक्कर में विकेटकीपर जितेश शर्मा को कैच थमा बैठे. कप्तान अक्षर पटेल भी 15 रन बनाकर चलते बने.
स्कोर 58/4 होने के बाद, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम को संभाला. दोनों ने मिलकर 111 रनों की नाबाद साझेदारी की. राहुल शुरुआत से ही आत्मविश्वास में नजर आए. उन्होंने 37 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. 15वें ओवर में राहुल ने जोश हेजलवुड के खिलाफ 22 रन बटोरे. यहीं से मैच का रुख पूरी तरह दिल्ली की ओर मुड़ गया. स्टब्स ने भी नाबाद 38 रन बनाकर जीत को आसान बना दिया.
इससे पहले, टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तेज रही. विराट कोहली और फिल साल्ट ने 23 गेंदों में 61 रन जोड़े. फिल साल्ट 17 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर रनआउट हुए.
इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1) और विराट कोहली (27) भी जल्दी पवेलियन लौट गए. लिविंगस्टोन (4) कुछ खास नहीं कर सके. जितेश शर्मा (6) और रजत पाटीदार (25) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. क्रुणाल पंड्या ने 18 रन बनाए लेकिन वह भी ज्यादा देर नहीं टिके. अंत में टिम डेविड ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए. उन्होंने चार छक्के और दो चौके जड़े.
दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने दो-दो विकेट झटके. मुकेश कुमार और मोहित शर्मा को एक-एक सफलता मिली.
ये भी पढ़ें- IPL 2025: धोनी फिर बने CSK के कप्तान, आखिर क्यों दोबारा थाला को सौंपी गई कमान?
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…