सांकेतिक तस्वीर
मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में प्रेम सम्बन्ध में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां प्रेमिका की अन्यत्र शादी होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी. आरोपी बिहार पुलिस का कांस्टेबल बताया जाता है. इधर, गोली लगने से लड़की बुरी तरह घायल हो गई. पुलिस के मुताबिक, कासिम बाजार थाना क्षेत्र में कस्तूरबा वाटर चौक स्थित एक ब्यूटी पार्लर में रविवार देर शाम एक युवती अपनी शादी से पहले तैयार होने आई थी.
उस दौरान वहां पर एक पुलिस कांस्टेबल अमन कुमार पहुंच गया. अचानक उसने लड़की को गोली मार दी.
इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में घायल अवस्था में लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जाता है कि आरोपी पुलिस का जवान है और लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध था. लड़की की अन्यत्र शादी तय होने से वह नाराज था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोली मारकर कॉन्स्टेबल ने अपनी कनपटी पर भी पिस्तौल रखी, लेकिन पिस्तौल नीचे गिर गई. इसके बाद पार्लर के कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह वहां से भाग गया.
पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अमन बिहार पुलिस का जवान है और फिलहाल पटना में नियुक्त है. उन्होंने कहा कि अमन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वह महेशपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…