खेल

IPL 2023: नवीन-उल-हक नहीं सुधरेंगे, RCB के बाहर होने पर इस अफगानी खिलाड़ी ने फिर लिया विराट से पंगा!

Naveen-Ul-Haq vs Virat Kohli: क्रिकेट मैचों के दौरान खिलाड़ियों के बीच गर्मा-गर्मी होना आम बात है. हाई-वोल्टेज मुकाबले में कई बार खिलाड़ियों के बीच तीखी नोक झोंक देखी गई है, लेकिन मैच के बाद ये विवाद भी वहीं खत्म हो जाता है. मगर आरसीबी और लखनऊ के बीच हुए विवाद को जैसे कोई खत्म ही नहीं करना चाहता. और इस विवाद को बार-बार हवा दे रहा है एक अफगानी खिलाड़ी. ऐसा लग रहा है कि इस खिलाड़ी ने ना सुधरने की ठान रखी है. तभी तो RCB के IPL 2023 से बाहर होने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिस पर हर कोई गुस्से में आग बबूला है.

RCB सिर्फ हारी नहीं, प्लेऑफ से बाहर हो गई

रविवार को आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में आरसीबी को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में हार मिली. इस हार के साथ ही एक बार फिर रॉयल चैैलेंजर्स बैंगलोर का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया. ये दुख आरसीबी फैंस को परेशान कर ही रहा था इस बीच नवीन ने एक बार फिर RCB और विराट कोहली को टारगेट किया.

ये भी पढ़ें: GT vs RCB: विराट कोहली पर भारी पड़ी गिल की सेंचुरी, बैंगलोर का खेल खत्म… प्लेऑफ में मुंबई

नवीन-उल-हक ने क्या किया?

बड़ी ही चालाकी से ये अफगानी खिलाड़ी बार-बार विराट कोहली को टारगेट कर रहा है. हालांंकि वो उनका नाम नहीं लेता मगर वो किसको निशाना बना रहे हैं ये बात हर कोई जानता है. नवीन-उल-हक ने RCB के प्लेऑफ से बाहर होते ही क्या किया अब जरा वो जान लीजिए.

उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की जिसमें एक आदमी जोर-जोर से हंस रहा है. इस स्टोरी को लोगों ने RCB की हार से कनेक्ट कर दिया जो कि लाजमी भी था. खैर, ये तो महज कयास है कि नवीन ने उसी संदर्भ में उस इंस्टा स्टोरी को शेयर किया होगा. लेकिन, उसके पीछे की हकीकत क्या है ये तो वही बता सकते हैं.

बैंगलोर का खेल खत्म… प्लेऑफ में मुंबई

आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले को जीतकर गुजरात टाइटन्स से आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदों को भी तोड़ा और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में नंबर-4 पर रहकर अपनी जगह पक्की की. प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीमें है- गुजरात, चेन्नई, लखनऊ और मुंबई.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

5 minutes ago

अब आसान नहीं होगा कैंची धाम, क्या हैं बाबा नीम करौली के दर्शन के 10 नए नियम?

Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…

13 minutes ago

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

55 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

1 hour ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

1 hour ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

2 hours ago