देश

Bihar News: तेजस्वी यादव का और बड़ा खुलासा, जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह के पास दो वोटर आईडी रखने का आरोप

Bihar News: बिहार में SIR का मुद्दा बढ़ता ही जा रहा है. विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लगातार एक के बाद एक नए खुलासा करते जा रहे हैं. फिर से उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के करीबी माने जाने वाले विधान पार्षद (MLC) दिनेश सिंह (Dinesh Singh) पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनावी फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने दावा किया कि जदयू एमएलसी (Dinesh Singh) के पास दो अलग-अलग एपिक आईडी है.

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह खुलासा किया. उन्होंने पोस्ट में कहा,

“दिनेश सिंह के पास दो एपिक आईडी हैं. जिसमें पहले का नंब RIM0933267 और दूसरे का EPIC नंबर UTO1134527 है. आरोप है कि इन दोनों आईडी के जरिए उनके नाम पर दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों और दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वोट दर्ज हैं.”

तेजस्वी यादव का दावा

तेजस्वी यादव के दावे के अनुसार, मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के दौरान उन्होंने दो अलग-अलग गणना फॉर्म भरे और दोनों पर अलग-अलग हस्ताक्षर किए. सवाल यह भी उठाया गया कि क्या इन दोनों फॉर्म पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह प्रमाणित किया कि हस्ताक्षर खुद दिनेश सिंह ने किए हैं? नेता प्रतिपक्ष ने यह भी पूछा कि चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में एक ही व्यक्ति के नाम पर दो एपिक कार्ड और अलग-अलग क्षेत्रों में दो वोट कैसे दर्ज हो गए?

तेजस्वी यादव का एक और दावा

तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के खास होने के कारण चुनाव आयोग ने जानबूझकर यह गड़बड़ी होने दी. उन्होंने यह भी दावा किया कि दिनेश सिंह की पत्नी और वैशाली से सांसद वीणा देवी के पास भी दो अलग-अलग वोट और एपिक आईडी हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह चुनाव आयोग द्वारा एनडीए को फायदा पहुंचाने के लिए की गई चुनावी धांधली नहीं है?

इसे भी पढ़ें-वोट चोरी के मुद्दे पर कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा का आया बयान, जानें क्या कहा?

चुनाव आयोग से मांग

नेता प्रतिपक्ष (Tejashwi Yadav) ने चुनाव आयोग से मांग की कि वह एसआईआर (SIR) में की जा रही गड़बड़ियों और गलतियों को स्वीकार करे. इसके साथ ही उन्होंने आयोग से मांग की है कि वह दिनेश सिंह के खिलाफ दोनों स्थानों से अलग-अलग नोटिस जारी करे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

10 minutes ago