देश

वोट चोरी के मुद्दे पर कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा का आया बयान, जानें क्या कहा?

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कहा कि जिन लोगों ने भी वोटों की चोरी है. उनकी सच्चाई बहुत जल्द सामने आएगी. वाड्रा के अनुसार, देश के लोग जागरूक हो रहे हैं और देश में बहुत जल्द बदलाव होने वाला है. गुरुवार को पंजाब के मोहाली पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

वोट चोरी के मुद्दे पर Robert Vadra

उन्होंने (Robert Vadra) सदन से लेकर सड़क तक ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों के विरोध पर कहा कि जैसा कि आप देख सकते हैं कि वोट चोरी हो रही है और सरकार गलत कर रही है. हम यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि देश के लोग जागरूक रहें और उन बदलावों को समझें जिनकी उन्हें जरूरत है. वाड्रा ने दावा किया कि अगर हमें बदलाव लाना है तो हमें एकजुट होना होगा.

राहुल-प्रियंका की तारीफ की

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भूमिका पर उन्होंने (Robert Vadra) कहा कि वे दोनों मजबूती के साथ सदन में जनता के मुद्दे उठा रहे हैं. वे हमेशा लोगों के हक के लिए लड़ते हैं और वोट चोरी के मुद्दे पर भी मुखर होकर बोल रहे हैं. वे संसद में लोगों की आवाज को बुलंद करते हैं.

रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि अगर सत्ता पक्ष उन्हें दबाने का प्रयास करेगा तो वह (राहुल-प्रियंका) और बुलंद होंगे क्योंकि वह निडर होकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं. देश की जनता की शक्ति राहुल और प्रियंका के साथ है, और मुझे विश्वास है कि बदलाव बहुत जल्द होने वाला है और वोट चोरी करने वालों की सच्चाई बहुत जल्द सामने आएगी.

यह भी पढ़ें- Online Betting Apps का जाल, मनी लॉन्ड्रिंग से सुसाइड तक, Suresh Raina समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

मोहाली यात्रा के बारे में रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने कहा कि यह एक आध्यात्मिक यात्रा है, और जैसा कि आप देख सकते हैं, जिस तरह से मेरा स्वागत किया गया है और मुझे यहां जो प्यार मिला है, वह बेजोड़ है. जहां भी ऐसा प्रेम और एकता मौजूद हो, मैं वहां जरूर जाता हूं. मैं इनके साथ रहता हूं और पूरे देश में आध्यात्मिक यात्रा पर रहता हूं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

13 minutes ago

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

50 minutes ago