Bihar News: पटना के जानीपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही घर से दो नाबालिग बच्चों का जला हुआ शव मिला. यह घटना 31 जुलाई की है. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच के बाद पुलिस ने बताया कि यह मामला एकतरफा प्यार का है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शुभम पहले से ही लड़की के घर आता-जाता था. उसके परिवार का पीड़िता के परिवार से परिचय था. दोनों की मां एम्स अस्पताल में काम करती थीं. शुभम की दोस्ती लड़की से स्कूल के छात्र रौशन के जरिए हुई थी. बता दें, रौशन इस घटना में उसका सहयोग किया है.
जब लड़की ने शुभम के प्यार को ठुकरा दिया तो वह गुस्सा हो गया. उसने हत्या की योजना पहले ही बना ली थी. आरोपी पुणे में रहता था लेकिन वारदात से पहले वह पटना आया और किराना दुकान से किरोसिन खरीदा और फिर वह लड़की के घर गया. घर का दरवाजा लड़की ने ही खोला. जब आरोपी पीड़िता के घर गया था उस समय घर में एक और नाबालिग लड़का सो रहा था. शुभम ने पहले उस बच्चे पर ईंट से वार किया फिर लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी और दोनों को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की.
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वेस्ट सिटी एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी (SIT) गठित की. जिसने सिर्फ 24 घंटे में केस को सुलझा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बता दें, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. लोगों ने सड़कों पर उतर कर पीड़िता के पक्ष में विरोध प्रदर्शन किया और इलाके में तनाव फैल गया.
इसे भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में सुबह की बारिश ने बनाया मौसम सुहाना, सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान
इस दौरान महागठबंधन के विधायक गोपाल रविदास समेत 10 नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर और लोगों की पहचान कर रही है.
Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…