Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली-NCR में सुबह की बारिश ने बनाया मौसम सुहाना, सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान

Delhi-NCR में शनिवार रात से हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन ट्रैफिक और जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है.

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) के लोगों की रविवार सुबह कुछ अलग ही अंदाज में हुई. जहां बीते कई दिनों से उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था, वहीं अब बादलों की मेहरबानी से फिजा में ठंडक घुल गई है. बीती रात से ही रिमझिम फुहारों का सिलसिला जारी है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली, जिससे मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन इसके साथ कुछ परेशानियां भी साथ आईं.

सड़कों पर जलभराव

बारिश (Rain) ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने और ट्रैफिक जाम ने रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा मुश्किल जरूर बना दिया है. दफ्तर जाने वालों को जलभराव से बचते हुए निकलना पड़ रहा है, वहीं कई जगह गाड़ियां जाम में फंसी जा रही है. सोशल मीडिया पर भी लोग बारिश की खूबसूरती के साथ-साथ ट्रैफिक और गड्ढों की तस्वीरें साझा करते नजर आए.

मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

मौसम विभाग (IMD) ने साफ किया है कि फिलहाल दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बादलों की मेहरबानी जारी रहेगी. अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश (Rain) होती रहेगी. आज यानी रविवार को भी आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश (Rain) की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है.

यह भी पढ़ें-Bihar News: Tejashwi Yadav के दो EPIC नंबर पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग ने क्या कहा ?

तापमान में गिरावट से मौसम हुआ सुहाना

बारिश (Rain) की वजह से पारा कुछ नीचे आया है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रह सकता है. आने वाले दिनों में तापमान 34 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन बारिश की वजह से मौसम में नमी बनी रहेगी, जिससे उमस भी रहने का अनुमान है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read