देश

Bihar News: चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, 30% सीटों पर नए चेहरे उतारने की तैयारी, बुजुर्ग और हार चुके नेताओं की छुट्टी तय

Bihar News: बीजेपी विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा बदलाव करने जा रही है. सूत्रों से अंदरखाने की जो खबर निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार करीब 30 से 35 फीसदी सीटों पर नए उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा. इसमें 15 से 20 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं जबकि 2020 में हार का सामना कर चुके 13 पुराने चेहरों को दोबारा मैदान में नहीं उतारा जाएगा.

पार्टी की रणनीकि क्या है?

पार्टी की रणनीति साफ है कि एंटी इंकम्बेंसी को खत्म करने के लिए नए साफ-सुथरे और युवा चेहरों पर फोकस किया जा रहा है. टिकट कटौती के लिए उम्र, प्रदर्शन और सक्रियता जैसे कई मापदंड तय किए गए हैं. जानकारी के अनुसार बीजेपी के 6 मौजूदा विधायक 70 साल से ऊपर हैं और कई सीटों पर जीत-हार का अंतर बेहद कम रहा था. ऐसे में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है.

प्रत्याशी चयन प्रक्रिया बेहद बारीकी

बीजेपी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया बेहद बारीकी से की जा रही है. हर विधानसभा सीट से 4 से 5 संभावित नाम मंगवाए जा रहे हैं जिनमें से 2 से 3 नामों को केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाएगाॉ. उम्मीदवार तय करने से पहले संगठन की सर्वे रिपोर्ट, जिलाध्यक्षों का फीडबैक और पिछले चुनावों का प्रदर्शन खासतौर पर देखा जा रहा है.

पार्टी का फोकस कैसे उम्मीदवार पर?

पार्टी का फोकस जिताऊ उम्मीदवारों पर है. संगठन के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि सिर्फ वही चेहरा मैदान में उतरेगा जो जीत दिला सके चाहे वह नया हो या पुराना. मौजूदा विधायकों की सक्रियता और जनता से जुड़ाव पर भी नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें-“सब जानबूझकर किया गया…,” BMW हादसे में जान गंवाने वाले नवजोत सिंह के पिता का बड़ा आरोप

ऊपरी स्तर पर मंथन शुरू

इस बीच, चुनावी तैयारियों को लेकर ऊपरी स्तर पर भी मंथन शुरू हो चुका है. पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पटना में कोर कमिटी की बैठक ली जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 और 27 सितंबर को पटना में क्षेत्रीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. बिहार को पांच जोन में बांटकर प्रत्याशियों की स्क्रूटिनी की जा रही है. इन बैठकों में इलाके की चुनावी गणित और संभावित उम्मीदवारों पर गहन चर्चा होगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

15 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

30 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

59 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

2 hours ago