Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी. अज्ञात अपराधियों ने मोहनिया के प्रसिद्ध रामा रानी होटल के मालिक पप्पू सिंह के घर के बाहर फायरिंग की. बताया जा रहा है कि उनके भाई को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई.
इस हमले में पप्पू सिंह का भाई बाल-बाल बच गया, लेकिन घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी, जिस पर बीजेपी का झंडा लगा था, उसका शीशा टूट गया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया. कैमूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरिमोहन शुक्ला भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि,
“प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है. हमलावरों में एक विनय कुमार का नाम सामने आया है, जो उसी मोहल्ले का रहने वाला है. वही उन्होंने आगे कहा कि विनय कुमार की पप्पू सिंह के बेटे के साथ दोस्ती थी और इस घटना का कारण उनके बीच पहले से चली आ रही कोई अनबन हो सकती है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है.”
इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की बात, ‘मित्र’ कहकर किया संबोधित
स्थानिय लोगों में डर का माहौल
वहीं, इस घटना ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है. एसपी हरिमोहन शुक्ला ने भरोसा दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…
दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…
CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…
124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…