Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Bihar News: कैमूर में होटल मालिक के घर पर फायरिंग, पुलिस बल तैनात

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी.

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी. अज्ञात अपराधियों ने मोहनिया के प्रसिद्ध रामा रानी होटल के मालिक पप्पू सिंह के घर के बाहर फायरिंग की. बताया जा रहा है कि उनके भाई को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई.

पप्पू सिंह का भाई बाल-बाल बचा

इस हमले में पप्पू सिंह का भाई बाल-बाल बच गया, लेकिन घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी, जिस पर बीजेपी का झंडा लगा था, उसका शीशा टूट गया.

पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.

डीएसपी ने लिया जायजा

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया. कैमूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरिमोहन शुक्ला भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

डीएसपी प्रदीप कुमार ने क्या बताया?

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि,

“प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है. हमलावरों में एक विनय कुमार का नाम सामने आया है, जो उसी मोहल्ले का रहने वाला है. वही उन्होंने आगे कहा कि विनय कुमार की पप्पू सिंह के बेटे के साथ दोस्ती थी और इस घटना का कारण उनके बीच पहले से चली आ रही कोई अनबन हो सकती है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है.”

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की बात, ‘मित्र’ कहकर किया संबोधित

स्थानिय लोगों में डर का माहौल

वहीं, इस घटना ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है. एसपी हरिमोहन शुक्ला ने भरोसा दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism