Aman
Bihar News: बिहार के नवादा जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने प्रेम विवाह के 10 साल बाद अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं गुनाह को छिपाने के लिए उसने शव को धनारजय नदी के बालू में दफन कर दिया. लेकिन कहते हैं न कि जुर्म कितना भी शातिर तरीके से क्यों न छिपाया जाए सच सामने आ ही जाता है. इस मामले में भी ऐसा ही हुआ जहां आवारा कुत्तों की आपसी लड़ाई ने इस खूनी राज का पर्दाफाश कर दिया.
यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब सोमवार को सिरदला थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर और राजन गांव के बीच बहने वाली धनारजय नदी के पास स्थानीय लोगों ने कुत्तों को आपस में बुरी तरह लड़ते देखा. लोग जब पास पहुंचे तो देखा कि कुत्ते बालू के नीचे दबे किसी शव को नोच रहे थे. ग्रामीणों ने जब वहां से बालू हटाई, तो एक महिला का सड़ा-गला चेहरा देखकर उनके होश उड़ गए. शव से काफी तेज बदबू आ रही थी. तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मृतका की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में हुई.
मृतका प्रमिला देवी ने करीब 10 साल पहले शंकर कुमार नाम के युवक से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था. दोनों का एक बच्चा भी है. प्रमिला के पिता उमेश बिंद का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रमिला को उसकी जाति को लेकर लगातार ताने मारते थे. इसके अलावा पैसों की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. परिजनों का सीधा आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते शंकर और उसके परिवार ने मिलकर प्रमिला की जान ले ली और लाश को ठिकाने लगा दिया.
ये भी पढ़ें- भारत में बैन हुई पाकिस्तानी गोरी क्रीम, क्रीम लगाने से खराब हुई किडनी, हाराष्ट्र में मचा हड़कंप
पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी पति शंकर कुमार ने प्रमिला की हत्या करने के बाद थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी. बीती 4 जुलाई को प्रमिला के पिता उमेश को दामाद ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी घर पर नहीं है. जब उमेश अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे, तो प्रमिला गायब थी और दामाद शंकर का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था. तभी से परिवार को किसी अनहोनी का शक था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए अकबरपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह पूरी तरह से हत्या का मामला लग रहा है. इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर पति शंकर कुमार सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की गहराई से जांच में जुट गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…