Pakistani Beauty Cream Ban: महाराष्ट्र के नागपुर में कुछ महिलाओं ने पाकिस्तान में बनी गोरी ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल किया. इसके बाद उन्हें किडनी से जुड़ी समस्याएं होने लगीं. शिकायत के बाद महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने इस क्रीम की जांच कराई.
जांच में निकला जहरीला सच
FDA की रिपोर्ट में सामने आया कि इस क्रीम में मरक्यूरी यानी पारा जैसे खतरनाक तत्व मौजूद हैं. यही वजह है कि इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना गया. हैरानी की बात यह भी रही कि इस क्रीम पर एक्सपायरी डेट तक दर्ज नहीं थी.
पूरे महाराष्ट्र में छापेमारी
जांच रिपोर्ट आने के बाद भारत में इस पाकिस्तानी क्रीम पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया. FDA ने नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है ताकि इस क्रीम को जब्त किया जा सके. जानकारी के अनुसार, कई महिलाएं इसे ई-कॉमर्स वेबसाइटों से मंगवा रही थीं और कुछ पिछले दो साल से इसका इस्तेमाल कर रही थीं.
ये भी पढ़ें-नवादा में नदी किनारे बालू के नीचे दबी मिली विवाहिता की लाश, 4 लोगों पर लगा हत्या का आरोप
लोगों से अपील
FDA ने साफ कहा है कि इस क्रीम का इस्तेमाल शरीर पर गंभीर असर डाल सकता है. इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे इसे न खरीदें और न ही इस्तेमाल करें. फिलहाल, इस क्रीम के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है.
ये भी पढ़ें-राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से दूर रहे चंपत राय और अनिल मिश्रा, इस्तीफा हुआ मंजूर; अब कृष्ण मोहन बने नए बॉस
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
