देश

Bihar News: PM Modi की मां को लेकर विवादित वीडियो पर सियासी संग्राम, RJD ने बताया साजिश

Bihar News: चुनावी माहौल गरम है और सत्ता-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की दिवंगत मां को लेकर अपशब्द कहे जाने का मामला सामने आया है. बीजेपी का आरोप है कि RJD की सभा में पीएम की मां को गाली दी गई जिससे बिहार की संस्कृति और लोकतंत्र शर्मसार हुआ है.

सम्राट चौधरी का क्या कहना है?

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब ये लोग सत्ता में नहीं हैं तब भी प्रधानमंत्री को गाली दे रहे हैं अगर सत्ता में आ गए तो जंगलराज लौट आएगा. उन्होंने लालू परिवार और कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की.

तेजस्वी यादव का क्या कहना है?

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सफाई देते हुए कहा कि मां तो मां होती है. जिसने भी मां को लेकर गलत बात कही है उसे जेल भेजा जाना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार से कार्रवाई की अपील की है

मनोज झा का क्या कहना है?

RJD की तरफ से भी कई नेताओं ने वीडियो को लेकर सफाई दी है. मनोज कुमार झा ने कहा कि बीजेपी ने वीडियो एडिट कर भ्रामक तरीके से पेश किया है ताकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके. उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों पर बहस होनी चाहिए न कि डिजिटल छल से राजनीति की जाए.

मुकेश रोशन का क्या कहना है?

मुकेश रोशन ने कहा कि तेजस्वी यादव का पूरा भाषण उनके फेसबुक पेज पर मौजूद है जिसमें कोई अपशब्द नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने ऑडियो तोड़-मरोड़ कर बदनाम करने की साजिश रची है.

इसे भी पढ़ें-

शक्ति सिंह यादव का बीजेपी पर पलटवार

शक्ति सिंह यादव ने भी बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि गाली की संस्कृति बीजेपी में है और अब वे एडिटेड वीडियो का सहारा लेकर मुद्दों से भागना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि RJD कानूनी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

45 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

1 hour ago