Bihar News: बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इन दिनों ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं. इस यात्रा के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है जिसमें मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया. इस वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है और बीजेपी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है.
बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिप्पणी करते हुए लिखा,
“राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया. राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गई. यह यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है. तेजस्वी और राहुल ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाकर बिहारवासियों को आहत किया. अब उनकी हताशा इतनी बढ़ गई है कि वे प्रधानमंत्री मोदी की पूज्य स्वर्गीय माताजी को गाली दिलवा रहे हैं. यह ऐसी शर्मनाक घटना है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं है.”
इसे भी पढ़ें-गूगल मैप ने दिखाया गलत रास्ता, बनास नदी में कार बहने से 3 की मौत, 1 बच्चा लापता
भाजपा ने आगे कहा कि अगर राहुल और तेजस्वी हजार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफी मांगें तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी. बेहद शर्मनाक!
इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इस पूरे मामले पर क्या सफाई देते हैं.
बता दें कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है. 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी. एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…