Bihar News
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में स्थित सिविल कोर्ट परिसर में बुधवार (13 मार्च) दोपहर को अचानक एक ट्रांसफार्मर में अचानक धमाका होने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में एक वकील की मौत हो गई, जबकि एक 3 अन्य वकील और क्लर्क गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को पटना के PMCH अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों के अनुसार लिपिक और वकील की हालत अभी नाजुक बनी हुई है.
विस्फोट बहुत भयानक था
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, विस्फोट इतना भयानक था कि इस धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी. वहीं ट्रांसफॉर्मर के आसपास बैठे लोग दहशत में आ गए. हादसे में अधिवक्ता देवेंद्र कुमार की मौत हो गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाद के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
बता दें कि पटना सिविल कोर्ट के गेट नंबर 1 के पास ये हादसा हुआ. वकीलों ने इस विस्फोट के बाद जमकर हंगामा शुरू कर दिया. एक साथी की मौत के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नाराज अधिवक्ताओं की तरफ से DM को घटनास्थल पर बुलाने की मांग की जा रही है. घटना के संबंध में एक अधिवक्ता ने बताया कि इस ब्लास्ट में चार लोग घायल हुए है और एक वकील की मौत हुई है. अधिवक्ताओं की मांग है कि उनके लिए सिविल कोर्ट परिसर में बैठने की पर्याप्त जगह उपलब्ध कराई जाए. साथ ही मृतक वकील के परिवार को मुआवजा दिया जाए.
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं कुछ अधिवक्ता इसे साजिश करार दे रहे
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…