Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

transformer

शहडोल जिले के पपौंध क्षेत्र की ग्राम पंचायत विजयसोता के ग्रामीण पिछले चार महीनों से अंधेरे में जी रहे हैं। सरपंच के घर के पास लगा एकमात्र ट्रांसफार्मर 100 घरों को बिजली देता है, लेकिन उसकी लगातार खराबी ने पूरे गांव की जिंदगी ठप कर दी है। तीन दिन पहले लगाया गया नया ट्रांसफार्मर भी मात्र एक घंटे में जल गया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है। ग्राम पंचायत प्रमुख लालमन दहायत और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। भारत एक्सप्रेस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का ग्राउंड ज़ीरो से जायज़ा लिया।

बिहार की राजधानी पटना में स्थित सिविल कोर्ट परिसर में बुधवार (13 मार्च) दोपहर को अचानक एक ट्रांसफार्मर में अचानक धमाका होने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में एक वकील की मौत हो गई