देश

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव CM चेहरा घोषित? कलम बांटने पर गरमाई सियासत

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने साफ कर दिया है कि महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव ही चेहरा होंगे. उन्होंने कहा,

“कोई दूसरा विकल्प नहीं है. तेजस्वी ही विकास और बदलाव का प्रतीक हैं.”

साथ ही उन्होंने सभी गठबंधन दलों से अपील की कि वे एकजुट होकर तेजस्वी को आगे बढ़ाएं.

तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन मजबूत-अखिलेश प्रसाद

यह बयान ऐसे वक्त आया है जब बिहार में चुनावी प्रचार जोरों पर है और हर पार्टी अपनी रणनीति को धार दे रही है. अखिलेश सिंह ने यह भी कहा कि तेजस्वी के नेतृत्व में ही महागठबंधन मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगा.

गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर हमला

इसी बीच तेजस्वी यादव के कलम बांटने अभियान को लेकर भी सियासत गरमा गई है. बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी कलम बांट नहीं रहे हैं बल्कि फेंक रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले तेजस्वी को खुद कलम का सही इस्तेमाल सीखना चाहिए फिर दूसरों को शिक्षा देने की बात करनी चाहिए. गिरिराज ने तेजस्वी पर एनडीए को हथियार बांटने का आरोप लगाने को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि वह अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-H-1B Visa: ट्रंप की नई वीजा फीस से मचा हड़कंप, भारत-अमेरिका फ्लाइट का बढ़ा किराया

RJD का पलटवार

आरजेडी (RJD) ने इसका करारा जवाब दिया. पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार अधिकार यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ से विरोधी घबरा गए हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी का अभियान अब unstoppable हो चुका है और जीत की ओर बढ़ रहा है.

मृत्युंजय तिवारी ने यह भी कहा कि मोकामा जैसे क्षेत्र, जहां पहले AK–47 बांटी जाती थी वहां अब तेजस्वी ने कलम बांटकर शिक्षा और बदलाव का संदेश दिया है. बिहार की राजनीति में अब चुनावी मुद्दों के साथ-साथ बयानबाजी भी चरम पर है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

23 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

32 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

34 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago