देश

‘RJD हमेशा मुसलमानों के साथ’ वक्फ बिल के खिलाफ AIMPLB का जोरदार प्रदर्शन, लालू-तेजस्वी हुए शामिल

Waqf Bill Protest: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 (WAQF AMENDMENT BILL 2025) के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत कर दी है. इस विरोध प्रदर्शन की पहली कड़ी पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर देखने को मिली, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि जुटे. इस आंदोलन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए.

AIMPLB ने इस विधेयक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ दी है और बिहार को इस आंदोलन का केंद्र बनाया है. मुस्लिम संगठनों ने विभिन्न राजनीतिक दलों से भी समर्थन मांगा है. पटना में आयोजित धरना प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह समेत कई अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे.

अल्पसंख्यक समुदाय (Minority community) ने बिहार के प्रमुख नेताओं जैसे लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान से सहयोग की अपील की है. लालू यादव पहले से ही इस विधेयक के विरोध में हैं और उन्होंने AIMPLB को अपना समर्थन दिया है. धरनास्थल पर लालू और तेजस्वी की मौजूदगी से आंदोलन को और बल मिला है.

‘RJD हमेशा मुसलमानों के साथ’

धरने के दौरान तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “आज मुसलमान सिर्फ एक बहाना है, आने वाले दिनों में चर्च और गुरुद्वारों पर भी इनकी नजर हो सकती है. बिहार में हम भाईचारा खत्म नहीं होने देंगे. लालू यादव गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद यहां पहुंचे हैं, और मुझे गर्व है कि मैं उनका बेटा हूं। लालू यादव ने कभी भी सांप्रदायिक ताकतों के सामने सिर नहीं झुकाया है.”

AIMPLB के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विधेयक साम्प्रदायिक उद्देश्य से लाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस कानून के जरिए वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने की साजिश रच रही है और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है.

नीतीश कुमार की भूमिका पर नजर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेक्युलर छवि को देखते हुए अल्पसंख्यक समुदाय को उनसे भी समर्थन की उम्मीद है. इस आंदोलन में देशभर के मौलाना और उलेमा जुटे हैं, जो विधेयक के खिलाफ एकजुटता दिखा रहे हैं. संसदीय संयुक्त समिति (JPC) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल ने AIMPLB पर राजनीति करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि वक्फ के नाम पर अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह किया जा रहा है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार एक संशोधित कानून लाने की प्रक्रिया में है और अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

बिहार विधानमंडल में हंगामा

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी विपक्ष ने वक्फ संशोधन विधेयक का मुद्दा जोर-शोर से उठाया. विपक्षी दलों ने मांग की कि सरकार इस विधेयक के विरोध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को अवगत कराए. भाकपा-माले विधायक महबूब आलम ने कहा कि केंद्र सरकार इस कानून के जरिए वक्फ बोर्ड के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है, जो गलत है. उन्होंने सरकार से इस विधेयक के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: रामनवमी के पहले मंगला जुलूस के दौरान दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

19 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

24 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

39 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago