देश

28 जनवरी को CM की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार! सुशील मोदी बोले- दरवाजे कभी परमानेंट बंद नहीं होते

Bihar Political Crisis: बिहार की सियासत में बड़ी उथल-पुथल मची है. सीएम नीतीश कुमार की आरजेडी से बातचीत बंद हो चुकी है. ऐसे में लग रहा है कि वे एक बार फिर भाजपा के साथ जा सकते हैं. सूत्रों की मानें तो वे 28 जनवरी को 9वीं बार सीएम बन सकते हैं. उनके साथ सुशील मोदी को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः गणतंत्र दिवस समारोह में एक-दूसरे से दूर बैठे नीतीश-तेजस्वी, बातचीत बंद, जेडीयू ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

जेडीयू ने अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया है और सभी कार्यक्रम रद्द किए हैं. भाजपा के तमाम नेता दिल्ली में हाईकमान के साथ मीटिंग कर रहे हैं. इस बीच सुशील मोदी ने भी बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि दरवाजे वक्त के हिसाब से खुल सकते हैं दरवाजा बंद होता है तो खुलता भी है.

तीन फाॅर्मूलों की चर्चा

जानकारों की मानें तो नीतीश और भाजपा के बीच बातचीत फाइनल हो चुकी है. इस बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं एक फाॅर्मूला ये भी है शायद विधानसभा भंग कर दी जाए और लोकसभा चुनाव के साथ बिहार में विधानसभा के चुनाव हो जाए. दूसरी संभावना यह है कि बीजेपी केवल नीतीश को ही सीएम बनाए और स्वयं बाहर से सरकार को समर्थन दें. यानी भाजपा सरकार का हिस्सा नहीं बनेगी। वहीं तीसरा फाॅर्मूला जो सबसे ज्यादा चर्चित है वो है नीतीश कुमार सीएम बने और सुशील मोदी डिप्टी सीएम.

जेपी नड्डा ने केरल दौरा रद्द किया

भाजपा सूत्रों की मानें तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे अभियान में लगे हैं. इस बीच जेपी नड्डा आज केरल जाने वाले थे उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है. वहीं भाजपा चिराग पासवान और जीतनराम मांझी जैसे सहयोगियों के साथ बातचीत में जुटी है.

यह भी पढ़ेंः बिहार में सियासी भूचाल, दिल्ली से पटना तक ताबड़तोड़ बैठकें, आज CM नीतीश ले सकते हैं बड़ा फैसला

उपेंद्र कुशवाहा ने उठाए सवाल

बिहार में जारी इस उठापटक के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी चर्चा है कि वे एक बार फिर इंडिया गठबंधन में आएंगे. यह बात तो सही है कि जहां हैं वहां नीतीश जी काफी परेशान हैं इसीलिए वहां से निकलना चाहते हैं. अगर भाजपा के साथ गठबंधन में आएंगे तो फिर लोकसभा चुनाव के बाद साथ में रहेंगे या नहीं, यह भी एक बड़ा सवाल है.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

6 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago