देश

बिहार में सियासी संकट के बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बोले- हमनें जो भी वादे किए उन्हें पूरा करेंगे

Bihar Political Crisis: बिहार में एक बार फिर सियासी संकट गहराता जा रहा है जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार आज शाम तक इस्तीफा दे सकते हैं. दिल्ली से पटना तक सियासी बैठकों का दौर जारी है. वहीं सीएम नीतीश 28 जनवरी को भाजपा के समर्थन से सरकार बना सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो नीतीश कुमार 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे. इस बीच भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राजनीति में किसी के लिए दरवाजे परमानेंट बंद नहीं होते हैं. अगर बंद होता है तो खुलता भी है.

यह भी पढ़ेंः 28 जनवरी को CM की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार! सुशील मोदी बोले- दरवाजा खुलता भी है

वहीं आज 26 जनवरी के कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाग लिया. लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई. इससे पहले गुरुवार को हुई कैबिनेट मीटिंग भी 20 मिनट बाद ही खत्म हो गई.

हमनें जो भी वादे किए उनको पूरा करेंगे

इस बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पटना में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और झंडारोहण किया. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का सबसे बड़ा दुश्मन बेरोजगारी है। हमारी सरकार ने इस पर ऐतिहासिक काम किया है. हमनें 4.5 लाख से अधिक नौकरियां दी हैं. देश की किसी भी राज्य सरकार ने इतने कम समय इतने लोगों को नौकरियां नहीं दी. हमनें जो भी वादे किए हैं उनको पूरा करेंगे। बिहार और देश को आगे ले जाएंगे.

भाजपा बिहार की बेहतरी के लिए फैसले लेती है

वहीं बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बयान देते हुए कहा कि कल बिहार भाजपा के कुछ नेताओं को बैठक के लिए बुलाया गया था. इस दौरान लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई। भाजपा बिहार की बेहतरी और देश के विकास में फैसले लेती है. पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व वही फैसला लेगा जो बिहार के हित में होगा.

यह भी पढ़ेंः गणतंत्र दिवस समारोह में एक-दूसरे से दूर बैठे नीतीश-तेजस्वी, बातचीत बंद, जेडीयू ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

10 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

24 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

37 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago