देश

नीतीश कुमार आज 9वीं बार बिहार के सीएम बनेंगे, 4 बजे राजभवन में 2 डिप्टी सीएम के साथ लेंगे शपथ

Bihar Political Crisis: बिहार की राजनीति में आज का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण है. नीतीश कुमार आज इस्तीफा देकर आज ही 9वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. शपथ का कार्यक्रम 4 बजे का तय किया गया है. इससे पहले आज 10 बजे जेडीयू के विधानमंडल दल की बैठक होगी. शनिवार का दिन भी बिहार की राजनीति में भारी उथल-पुथल भरा रहा. सुबह सीएम नीतीश कुमार बक्सर के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने वहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के साथ मंदिर में आरती की.

इधर आरजेडी ने भी कल विधानमंडल की बैठक बुलाई. बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अभी खेल होना बाकी है. नीतीश कुमार हमारे लिए हमेशा आदरणीय रहेंगे. लेकिन वे इस बार इतनी आसानी से खेल नहीं कर पाएंगे. भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भाजपा के सभी विधायकों को पटना में उपस्थित रहने को कहा है.

यह भी पढ़ेंः बिहार में बनेगी नई सरकार…? भाजपा विधायक और सांसद करेंगे पटना में सुबह 10 बजे मीटिंग, CM नीतीश देंगे इस्‍तीफा!

12 बजे इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार

जानकारी के अनुसार आज की पूरी स्क्रिप्ट सामने आ चुकी है. आज सुबह 10 बजे जेडीयू विधानमंडल की बैठक सीएम नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर होगी. इसके बाद 12 बजे वे राज्यपाल को जाकर इस्तीफा सौपेंगे और भाजपा विधायकों के समर्थन वाला पत्र भी राज्यपाल को देंगे. इसके बाद शाम 4 बजे नीतीश कुमार दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ लेंगे. बता दें कि नीतीश कुमार 9वीं बार प्रदेश के सीएम बनने जा रहे हैं.

तेजस्वी बोले- पिछले डेढ़ वर्ष में कई काम किए

इससे पहले शनिवार को तेजस्वी यादव के घर आरजेडी नेताओं की बड़ी बैठक हुई. इसमें लालू प्रसाद, राबड़ी देवी के अलावा विधानमंडल के सभी सदस्य शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि मैंने गठबंधन धर्म को निभाया है हमेशा नीतीश का सम्मान किया है. पिछले डेढ़ वर्ष में हमने आरक्षण, जातीय जनगणना, 4.5 लाख नौकरियां समेत कई काम किए हैं आगे भी करते रहेंगे.

यह भी पढ़ेंः NCC PM Rally: आप विकसित भारत के वास्तुकार हैं, एनसीसी-पीएम रैली को संबोधित करते हुए युवाओं से बोले पीएम मोदी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago