देश

बत्ती गुल हुई और चढ़ा सियासी पारा, क्यों निकला नीतीश कुमार VS सीएम सम्राट चौधरी का एंगल?

Bihar Politics On Power Cut: बाढ़/रवि शंकर शर्मा: कहते हैं कि राजनीति में कब, कहां और क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. अब बिहार के बाढ़ अनुमंडल को ही देख लीजिए. मामला तो सिर्फ बिजली का केबल जलने का था, लेकिन देखते ही देखते इसमें ऐसी ‘पॉलिटिकल एंट्री’ हुई कि पटना तक के नेताओं के कान खड़े हो गए. भीषण गर्मी के बीच बिजली क्या कटी, ग्रामीणों का गुस्सा सीधे बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े चेहरों पर जाकर फूट पड़ा.

आइए आपको बताते हैं कि बीती रात बाढ़ के लंगरपुर गांव में ऐसा क्या हुआ कि नारों के खेल में एक तरफ ‘जिंदाबाद’ हुआ और दूसरी तरफ ‘मुर्दाबाद’. आइये जानें आखिर क्या है पूरी कहानी?

भीषण गर्मी, ब्लैकआउट और फिर… रोड जाम (Power Cut Protest In Bihar)

हुआ यूं कि बीती देर रात लंगरपुर गांव में अचानक बिजली का मुख्य केबल जल गया. अब मई की इस झुलसती और डराने वाली गर्मी में रात भर बत्ती गुल रहे, तो किसी का भी माथा ठनक जाएगा. ग्रामीणों का भी पारा चढ़ गया. रात भर बिना पंखे-कूलर के तड़पने के बाद रविवार की सुबह ग्रामीणों का सब्र टूट गया. आक्रोशित ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और बाढ़ के व्यस्त स्टेशन रोड को पूरी तरह चक्का जाम कर दिया. सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की ऐसी लंबी कतारें लगीं कि राहगीर ‘त्राहिमाम’ करने लगे.

बिजली ऑफिस में ‘सियासी’ नारेबाजी का तड़का

गुस्साए ग्रामीण पहले बिजली दफ्तर पहुंचे और विभाग के खिलाफ भड़ास निकाली. लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब नारेबाजी के बीच अचानक “नीतीश कुमार जिंदाबाद” और “सम्राट चौधरी मुर्दाबाद” के नारे गूंजने लगे! अब जनता के इस मूड को देखकर कूटनीतिक गलियारों में फुसफुसाहट तेज हो गई है. एक तरफ जहां नीतीश कुमार के लिए प्रेम उमड़ रहा है, वहीं उपमुख्यमंत्री सह बिजली महकमे के बड़े चेहरों में गिने जाने वाले सम्राट चौधरी ग्रामीणों के निशाने पर आ गए.

ललन सिंह ने दिया था बड़ा बयान

बाढ़ में लगी इस ‘नारेबाजी की आग’ के बीच जेडीयू के सीनियर नेता ललन सिंह का एक बेहद दिलचस्प और ताजा बयान भी चर्चा में आ गया है. ललन सिंह ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचाते हुए कहा है कि सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) ही नीतीश कुमार के असली उत्तराधिकारी हैं. अब सोशल मीडिया पर लोग चुटकी ले रहे हैं कि एक तरफ जहां ललन सिंह, सम्राट चौधरी को नीतीश बाबू की विरासत सौंपने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बाढ़ की जनता बिजली कटने पर ही दोनों नेताओं के बीच ‘जिंदाबाद’ और ‘मुर्दाबाद’ का अंतर सेट करने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: नागपुर में तमंचा तांडव: RSS मुख्यालय से महज 1 KM दूर चली गोलियां, जानिए कोठी रोड पर आखिर क्या हुआ था?

अधिकारियों के पसीने छूटे, तब जाकर खुला जाम

बहरहाल, जब हंगामा बहुत ज्यादा बढ़ गया तो बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को हाथ जोड़कर भरोसा दिया और तुरंत नया केबल लगवाने का त्वरित आश्वासन दिया. तब कहीं जाकर ग्रामीणों का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ और स्टेशन रोड से जाम हटाया जा सका. यातायात तो सामान्य हो गया है, लेकिन बाढ़ की इस ‘पावर कट’ कूटनीति ने बिहार की राजनीति को एक नया टॉपिक जरूर दे दिया है. scotland vs nepal, sco vs nep, nep vs sco, nepal vs scotland, स्कॉटलैंड बनाम नेपाल, icc cwc league 2, japan vs papua new guinea, papua new guinea vs japan, आर्द्रा, fifa world cup 2026, kolkata weather, 1, தொல். திருமாவளவன்

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

8 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

8 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

9 hours ago