Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नागपुर में तमंचा तांडव: RSS मुख्यालय से महज 1 KM दूर चली गोलियां, जानिए कोठी रोड पर आखिर क्या हुआ था?

Firing near RSS Headquarters Nagpur: शहर के कोठी रोड इलाके में आरएसएस मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर देर रात गैंगवार और फायरिंग से सनसनी फैल गई. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. विवाद की वजह आपसी वर्चस्व और प्रेम प्रसंग बताई जा रही है.

Firing near RSS Headquarters Nagpur

Firing near RSS Headquarters Nagpur: नागपुर/अभिषेक: शहर के बेहद संवेदनशील और वीवीआईपी (VVIP) माने जाने वाले इलाके में बीती रात कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी गई. कल देर रात करीब 11:30 बजे शहर के कोठी रोड इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब वर्चस्व की लड़ाई और पुराने विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर सरेआम दो राउंड फायरिंग कर दी गई. गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

वर्चस्व की लड़ाई और प्रेम प्रसंग का एंगल (Kothi road gangwar Nagpur)

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हिंसक झड़प के पीछे मुख्य रूप से दो कारण हैं. पहला क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने की पुरानी रंजिश और दूसरा एक प्रेम प्रसंग को लेकर उपजा विवाद. बताया जा रहा है कि इस फायरिंग कांड में शामिल कुछ आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और वे पहले भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट यानी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं. इसी आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण विवाद ने जल्द ही गैंगवार का रूप ले लिया और नौबत फायरिंग तक पहुंच गई.

6 गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी (Nagpur Crime news today)

गोलीबारी (Night patrol security In Nagpur) की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीती रात ही गैंगवार में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, घटना के दो प्रमुख आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर (फरार) बताए जा रहे हैं. उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: उजड़ गए कई परिवार: लखीमपुर खीरी में ‘काल’ बनी तेज रफ्तार, ट्रक-मैजिक की भिड़ंत में 8 की मौत; वाहन के परखच्चे उड़े

VVIP सुरक्षा पर उठे सवाल (Nagpur City firing incident)

इस पूरी घटना का सबसे चिंताजनक पहलू इसका ‘लोकेशन’ है. गौरतलब है कि जहां यह फायरिंग हुई, वह कोठी रोड इलाका आरएसएस (RSS) मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इतने संवेदनशील और कड़ी सुरक्षा वाले क्षेत्र में देर रात हथियारबंद अपराधियों का इस तरह गैंगवार करना शहर की रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था (Night Patrolling) पर गंभीर सवाल खड़े करता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और फरार आरोपियों तक जल्द पहुंचने के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital