देश

बिहार का पावरफुल ‘विस्थापन’: लालू-राबड़ी की ‘मिडनाइट शिफ्टिंग’, हार्डिंग रोड या महुआ बाग कहां होगा पावर सेंटर?

Lalu Prasad Rabri Devi House Shifting Shifting: बिहार की राजनीति का केंद्र रहा पटना का 10 सर्कुलर रोड अब सूना होने की कगार पर है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के इस सरकारी आवास को खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. गुरुवार की देर रात, जब पूरा शहर सो रहा था, लालू परिवार के इस आवास पर एक पिकअप वैन को सामान और पौधे लोड करते हुए देखा गया. पिछले 20 सालों से यह बंगला आरजेडी की राजनीति का ‘पावर सेंटर’ बना हुआ था, जिसे अब खाली किया जा रहा है.

यह शिफ्टिंग बिहार सरकार के उस फैसले के बाद हो रही है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए आजीवन आवास की सुविधा खत्म कर दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 नवंबर को भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा था. हालांकि, राबड़ी देवी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते हार्डिंग रोड पर नया बंगला (नंबर 39) आवंटित किया गया है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि परिवार सरकारी बंगले के बजाय अपने निजी फार्म हाउस ‘महुआ बाग’ में शिफ्ट हो रहा है.

आधी रात की हलचल और शिफ्टिंग (Rabri Devi Residence Shifting)

गुरुवार की रात 10 सर्कुलर रोड के बाहर का नजारा आम दिनों से अलग था. एक पिकअप वैन बंगले के अंदर दाखिल हुई और कुछ ही देर में गमले, पौधे और घरेलू सामान लेकर बाहर निकली. यह सिलसिला पिछले कुछ दिनों से चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो फुटेज के अनुसार, शिफ्टिंग का काम बेहद गोपनीय और व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है कि नोटिस मिला है या नहीं.

महुआ बाग: लालू परिवार का नया ठिकाना? (Rabri Devi Mahua Bagh Patna)

सियासी गलियारों में चर्चा है कि लालू यादव और राबड़ी देवी हार्डिंग रोड वाले सरकारी बंगले में रहने के बजाय अपने निजी आवास ‘महुआ बाग’ में शिफ्ट हो रहे हैं. महुआ बाग में लालू यादव का बड़ा फार्म हाउस और आलीशान घर बनकर तैयार है. वहीं, तेजस्वी यादव और संजय यादव अब तक 10 सर्कुलर रोड और 1 पोलो रोड का इस्तेमाल करते रहे हैं. माना जा रहा है कि हार्डिंग रोड वाला नया सरकारी बंगला (नंबर 39) केवल आधिकारिक कार्यों और ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि परिवार का निवास स्थान महुआ बाग होगा.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में मस्जिद के बाहर बवाल! चौमू में पुलिस पर पथराव, क्या है विवाद का कारण?

सरकारी नियम और नोटिस का पेंच

इस शिफ्टिंग के पीछे मुख्य वजह राज्य सरकार का नया नियम है. बिहार सरकार ने साफ कर दिया है कि अब पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन सरकारी बंगला नहीं मिलेगा. आवास केवल वर्तमान संवैधानिक पद के आधार पर ही आवंटित होंगे. इसी तहत राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष के कोटे से दूसरा घर मिला है. हालांकि, नोटिस मिलने को लेकर संशय बना हुआ है. एक पक्ष का कहना है कि 25 नवंबर को नोटिस दिया गया, जबकि दूसरे पक्ष का दावा है कि अभी कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है.

बिहार की राजनीति का एक अध्याय

10 सर्कुलर रोड सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति का एक अध्याय था. लालू यादव की हंसी-ठिठोली से लेकर बड़े सियासी फैसलों तक, इस बंगले ने बहुत कुछ देखा है. अब जब सामान महुआ बाग शिफ्ट हो रहा है, तो यह स्पष्ट है कि आरजेडी अब एक नए पते से अपनी राजनीति को संचालित करेगी. रात के अंधेरे में हो रही यह शिफ्टिंग बताती है कि लालू परिवार नियमों के जाल में उलझने के बजाय, अपनी शर्तों पर जगह बदलना बेहतर समझ रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

3 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

9 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

22 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

44 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

53 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

1 hour ago