देश

बिहार में आधी रात शराब माफियाओं का तांडव, छापेमारी करने गई टीम पर अंधाधुंध फायरिंग

Bihar prohibition department team attack: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लागू कराने निकली मद्य निषेध विभाग की टीम पर शराब माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला करने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. सूबे के पालीगंज अनुमंडल इलाके में मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गई विशेष टीम पर हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अपराधियों द्वारा चलाई गई गोलियां पुलिस की सरकारी स्कॉर्पियो गाड़ी के गेट के शीशों को बेधती हुई आर-पार निकल गईं.

इस खौफनाक हमले में गाड़ी में बैठे होमगार्ड के जवान और हिरासत में लिए गए आरोपी बाल-बाल बच गए. आधी रात को हुई इस ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरे इलाके में भारी हड़कंप मच गया है और पुलिस महकमे में हड़कंप देखा जा रहा है. आइए जानते हैं इस खौफनाक वारदात की पूरी इनसाइड स्टोरी.

रेड करने निकली थी मद्य निषेध की स्पेशल टीम

पालीगंज अनुमंडल के मद्य निषेध विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वैद्यनाथ यादव से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात विभाग को इनपुट मिला था कि इलाके में शराब का बड़ा धंधा चल रहा है. इस गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध विभाग की एक विशेष टीम तीन अलग-अलग सरकारी वाहनों में सवार होकर पूरी तैयारी के साथ छापेमारी के लिए निकली थी.

बता दें कि टीम ने सबसे पहले महराजगंज मुसहरी इलाके में घेराबंदी कर जोरदार छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके से पांच शराबियों को रंगेहाथ धर दबोचा और उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा लिया.

अख्तियारपुर पुल के पास घात लगाकर बैठे थे शूटर

असली ड्रामे की शुरुआत तब हुई जब टीम उन पांचों शराबियों को हिरासत में लेकर मद्य निषेध थाना पालीगंज की ओर वापस लौट रही थी. पुलिस की गाड़ियां जैसे ही मुख्य मार्ग पर स्थित अख्तियारपुर पुल के पास पहुंचीं, वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस के वाहन को निशाना बनाना शुरू कर दिया. बदमाशों ने स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाने की नियत से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी. अचानक हुए इस भीषण हमले से पुलिस टीम और गाड़ी के भीतर बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

ये भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टी करने आ गया मॉनसून! सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहाना, जानें अपने शहर का हाल?

मौत के मुंह से बचकर आया होमगार्ड का जवान

अपराधियों का दुस्साहस (Bihar prohibition department team attack) इतना बड़ा था कि उनके द्वारा चलाई गई एक गोली स्कॉर्पियो के दाहिने गेट के शीशे में सीधे छेद करते हुए बाएं गेट के शीशे को तोड़कर बाहर निकल गई. इस जानलेवा हमले के वक्त गाड़ी में पांचों आरोपियों के साथ होमगार्ड का जवान प्रिंस कुमार मिश्रा भी बैठा हुआ था, जो बिल्कुल बाल-बाल बच गया.

अगर गोली एक इंच भी इधर-उधर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. गाड़ी में मौजूद होमगार्ड जवान प्रिंस ने बताया कि हमलावर अपराधी बेहद आक्रामक थे और वे पुलिस की गाड़ी पर गोलियां बरसाकर हिरासत में लिए गए अपने साथियों को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

13 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

38 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago