देश

बाय-बाय पेट्रोल-डीजल! दिल्ली सरकार की नई EV पॉलिसी से जुड़ी 5 बड़ी बातें जो आपको जाननी चाहिए

Delhi EV Policy 2026: देश की राजधानी दिल्ली में 1 जुलाई 2026 से नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी लागू हो गई है. यह नीति 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी. दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी में प्रदूषण कम करना, खासकर सर्दियों में होने वाले गंभीर वायु प्रदूषण से राहत दिलाना और इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से बढ़ावा देना है. सरकार का कहना है कि यह सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियों को प्रोत्साहन देने की योजना नहीं, बल्कि अगले चार वर्षों में दिल्ली के पूरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम को आधुनिक और स्वच्छ बनाने का रोडमैप है.

15000 करोड़ का है बजट

नई EV पॉलिसी के लिए सरकार ने 15,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है. इसमें 7,000 करोड़ रुपये विभिन्न प्रोत्साहनों पर खर्च किए जाएंगे, जबकि 8,000 करोड़ रुपये चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और टैक्स रियायतों पर लगाए जाएंगे. सरकार का लक्ष्य अगले चार वर्षों में दिल्ली भर में 30,000 नए EV चार्जिंग पॉइंट स्थापित करना है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर छूट

नई नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट मिलेगी. साथ ही दोपहिया, तिपहिया और N1 ट्रकों पर चरणबद्ध तरीके से सब्सिडी भी दी जाएगी. पहले वर्ष में इलेक्ट्रिक दोपहिया पर 30,000 रुपये तक, थ्री-व्हीलर पर 50,000 रुपये तक और N1 ट्रक पर 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी. दूसरे और तीसरे वर्ष में यह सब्सिडी धीरे-धीरे कम होगी.

सरकार ने पुराने वाहनों को हटाने के लिए स्क्रैपिंग इंसेंटिव का भी प्रावधान किया है. इसके तहत पुराने दोपहिया वाहन को स्क्रैप कराने पर 10,000 रुपये, थ्री-व्हीलर पर 25,000 रुपये, फोर-व्हीलर पर 1 लाख रुपये, N1 ट्रक पर 50,000 रुपये और ग्रामीण सेवा वाहन पर 15,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा.


ये भी पढ़ें: पुणे मर्डर केस में गेट एनालिसिस: क्या है ये टेस्ट और कैसे शातिरों के बड़े से बड़े खेल को करता है बेनकाब?


इस दिन बंद होगा वाहनों का रजिस्ट्रेशन

हालांकि, जिन लोगों के पास पहले से पेट्रोल, डीजल या CNG वाहन हैं, उन्हें फिलहाल चिंता करने की जरूरत नहीं है. ऐसे वाहन तुरंत बंद नहीं होंगे और मौजूदा नियमों के अनुसार चलते रहेंगे. लेकिन भविष्य में नए पेट्रोल, डीजल और CNG वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर चरणबद्ध तरीके से रोक लगाई जाएगी. इसके तहत 1 जनवरी 2027 से केवल इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का नया रजिस्ट्रेशन होगा, जबकि 1 अप्रैल 2028 से नए पेट्रोल और CNG दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया जाएगा. सरकार को उम्मीद है कि इस नीति से दिल्ली में प्रदूषण कम होगा और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

53 seconds ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

35 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

1 hour ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago