Bharat Express DD Free Dish

गर्मी की छुट्टी करने आ गया मॉनसून! सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहाना, जानें अपने शहर का हाल?

Delhi-NCR में प्री-मानसून बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और IMD ने 1 से 6 जुलाई तक बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है…

Aaj ka Mausam 1 july 2026: चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से तड़प रहे उत्तर भारत के करोड़ों लोगों के लिए आज 1 जुलाई की सुबह सबसे बड़ी और राहत भरी खबर लेकर आई है. नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर (Today Delhi Weather Update) में आज सुबह से ही झमाझम प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है, जिसने मौसम को पूरी तरह कूल-कूल कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार मानसून अब दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की दहलीज पर पहुंच चुका है.

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 4 से 5 दिनों के लिए दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का महा-अलर्ट जारी किया है. हालांकि, इस बीच अल नीनो को लेकर भी एक हैरान करने वाली चेतावनी सामने आई है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का पूरा हाल.

दिल्ली-एनसीआर में 5 दिनों का महा-अलर्ट(Delhi NCR Monsoon Rain Alert)

दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए पूरा हफ्ता राहत भरा रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 1 जुलाई से लेकर 6 जुलाई तक लगातार बारिश का मौसम बना रहेगा. आज (Aaj ka Mausam 1 july 2026) बुधवार को आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी आज दिन भर बरसात होने का अनुमान जताया गया है.

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के क्या हाल?(UP-Rajasthan Weather Alert)

उत्तर प्रदेश: यूपी में मानसून की एंट्री के बाद अब बारिश का दायरा बढ़ने वाला है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 से 3 जुलाई और फिर 3 से 5 जुलाई के बीच झमाझम बारिश होने के आसार हैं. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 4 से 6 जुलाई के दौरान भारी बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया गया है.

राजस्थान: राजस्थान के मौसम में भी बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. पूर्वी राजस्थान में 2 से 6 जुलाई के बीच भारी बरसात की चेतावनी है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 6 जुलाई तक कहीं-कहीं बारिश होगी, लेकिन 2 से 6 जुलाई के दौरान इस इलाके में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है.

ये भी पढ़ें: सब बैठे रहे… प्रोटोकॉल तोड़ अकेले क्यों खड़े हुए पीएम मोदी? सेशेल्स का वीडियो वायरल

उत्तराखंड में आफत वाली बारिश

देवभूमि उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह पैर पसार चुका है, जिसके चलते 2 से 6 जुलाई के दौरान पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की पूरी संभावना है. हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में भी मौसम पूरी तरह बदल गया है और आज तेज बारिश का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों जैसे सूरत, इंदौर, सीधी, सागर, आजमगढ़, अयोध्या, बरेली, देहरादून और मंडी में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिससे इन इलाकों के तापमान में बड़ी गिरावट आई है.

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बन रहा है, जो 3 जुलाई के आसपास एक्टिव होगा. इसके असर से बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा. अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात और लद्दाख के बाकी हिस्सों को भी कवर कर लेगा. लेकिन इस बीच मौसम वैज्ञानिकों ने सचेत किया है कि अल नीनो का प्रभाव अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, जिसके कारण मानसून के आगे बढ़ने के बावजूद कुछ इलाकों में उम्मीद से कम बारिश देखने को मिल सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest