देश

बिहार के रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले: पटरियों पर दौड़ेंगी 40 नई ट्रेनें, जानें पूरा मास्टरप्लान

Bihar Railway Project: भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों में से एक ‘दिल्ली-हावड़ा रूट’ के यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. इस रूट पर ट्रेनों का सफर आसान बनाने और लेटलतीफी दूर करने के लिए रेलवे ने बिहार को 976 करोड़ रुपये की एक नई रेल लाइन परियोजना की शानदार सौगात दी है. पूर्व मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दानापुर से फतुहा के बीच 29 किलोमीटर लंबी नई पटरियां बिछाई जाएंगी, जिससे इस पूरे पटना रेल कॉरिडोर की तस्वीर ही बदल जाएगी!

3 हिस्सों में बंटा है प्रोजेक्ट का ‘मास्टरप्लान’ (Indian Railways latest news)

रेल मंत्रालय के अनुसार, इस 976 करोड़ के विशाल प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने के लिए इसे तीन मुख्य भागों में बांटा गया है.

  • दानापुर से पटना: इस हिस्से के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने का काम होगा.
  • राजेंद्र नगर से पटना साहिब: यहां ट्रेनों के स्मूथ संचालन के लिए एक अतिरिक्त रेल लाइन बनाई जाएगी.
  • पटना साहिब से फतुहा: इस सेक्शन में भी तीसरी और चौथी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी.

पटरियों पर एक साथ दौड़ेंगी 40 अतिरिक्त ट्रेनें (East Central Railway)

यह नई परियोजना ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर के तहत आती है. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के पहले साल में ही इस रूट पर 22 अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेनें और रोजाना 18 मालगाड़ियां (यानी कुल 40 नई ट्रेनें) चलाई जा सकेंगी. इससे माल ढुलाई की क्षमता में भारी उछाल आएगा और हर साल 52 लाख टन अधिक माल एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुंचाया जा सकेगा.

जम्‍मू-कश्‍मीर में रेलवे का शानदार ‘रेस्‍क्‍यू’ (railway expansion Bihar)

एक तरफ जहां बिहार में विकास की पटरियां बिछ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर रेलवे ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है. जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर भारी बारिश के कारण हुए नुकसान से रास्ता बंद हो गया था.

ये भी पढ़ें: FCRA संशोधन बिल पर सरकार की तैयारी तेज, विदेशी फंड पाने वाले NGOs के लिए नियम होंगे सख्त

ऐसे में वहां फंसे 2200 यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने शनिवार को तीन विशेष ट्रेनें चलाकर एक बड़ा ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ भी सफलतापूर्वक पूरा किया है. Indian Railways, Bihar Railway, Danapur, Fatuha, Patna, Delhi Howrah, RailNews, Infrastructure, Bihar News, Breaking News

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.5 अरब डॉलर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

India Forex Reserves Increase: 6 नवंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार…

14 minutes ago

यूपी में आधी रात को योगी सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी…! 5 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 IAS अधिकारियों का…

22 minutes ago

अमेरिका के आसमान में 9/11 जैसी इमरजेंसी! एक झटके में ठप हुईं 13 हजार उड़ानें, क्या है पूरा मामला?

अमेरिका में FAA के आपातकालीन आदेश के बाद हजारों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं.…

1 hour ago

अगले 10 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज! 60 की स्पीड से चलेंगी तूफानी हवाएं, बारिश का अलर्ट

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों…

2 hours ago

Aaj ka Panchang: आज छठ महापर्व का पावन ‘खरना’! जानिए सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

14 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक शुक्ल पंचमी के अवसर पर लाभ पंचमी और ज्ञान…

2 hours ago

शूल योग से ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर! मेष से लेकर मीन तक…जानिए किन राशियों की बदल जाएगी किस्मत?

14 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पंचमी, लाभ पंचमी और छठ महापर्व के खरना के…

2 hours ago