Bihar Railway Project: भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों में से एक ‘दिल्ली-हावड़ा रूट’ के यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. इस रूट पर ट्रेनों का सफर आसान बनाने और लेटलतीफी दूर करने के लिए रेलवे ने बिहार को 976 करोड़ रुपये की एक नई रेल लाइन परियोजना की शानदार सौगात दी है. पूर्व मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दानापुर से फतुहा के बीच 29 किलोमीटर लंबी नई पटरियां बिछाई जाएंगी, जिससे इस पूरे पटना रेल कॉरिडोर की तस्वीर ही बदल जाएगी!
3 हिस्सों में बंटा है प्रोजेक्ट का ‘मास्टरप्लान’ (Indian Railways latest news)
रेल मंत्रालय के अनुसार, इस 976 करोड़ के विशाल प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने के लिए इसे तीन मुख्य भागों में बांटा गया है.
- दानापुर से पटना: इस हिस्से के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने का काम होगा.
- राजेंद्र नगर से पटना साहिब: यहां ट्रेनों के स्मूथ संचालन के लिए एक अतिरिक्त रेल लाइन बनाई जाएगी.
- पटना साहिब से फतुहा: इस सेक्शन में भी तीसरी और चौथी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी.
पटरियों पर एक साथ दौड़ेंगी 40 अतिरिक्त ट्रेनें (East Central Railway)
यह नई परियोजना ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर के तहत आती है. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के पहले साल में ही इस रूट पर 22 अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेनें और रोजाना 18 मालगाड़ियां (यानी कुल 40 नई ट्रेनें) चलाई जा सकेंगी. इससे माल ढुलाई की क्षमता में भारी उछाल आएगा और हर साल 52 लाख टन अधिक माल एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुंचाया जा सकेगा.
जम्मू-कश्मीर में रेलवे का शानदार ‘रेस्क्यू’ (railway expansion Bihar)
एक तरफ जहां बिहार में विकास की पटरियां बिछ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर रेलवे ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है. जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर भारी बारिश के कारण हुए नुकसान से रास्ता बंद हो गया था.
ये भी पढ़ें: FCRA संशोधन बिल पर सरकार की तैयारी तेज, विदेशी फंड पाने वाले NGOs के लिए नियम होंगे सख्त
ऐसे में वहां फंसे 2200 यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने शनिवार को तीन विशेष ट्रेनें चलाकर एक बड़ा ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ भी सफलतापूर्वक पूरा किया है. Indian Railways, Bihar Railway, Danapur, Fatuha, Patna, Delhi Howrah, RailNews, Infrastructure, Bihar News, Breaking News
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

