खेल

एशियन गेम्स में सेना के दो जवानों का कमाल! सतनाम सिंह-सलमान खान ने रोइंग में भारत को दिलाया ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: नागोया में चल रहे एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में भारतीय रोअर्स सतनाम सिंह (Satnam Singh) और सलमान खान (Salman Khan) ने रोइंग में भारत के खाते में एक और पदक जोड़ दिया है. पुरुषों के डबल स्कल्स (M2X) इवेंट में भारतीय जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. सतनाम (Satnam Singh) और सलमान ने नागरागावा इंटरनेशनल रेगाटा कोर्स पर 6:13.25 का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया.

रेस के शुरुआती हिस्से में भारतीय जोड़ी शानदार लय में नजर आई. 1500 मीटर तक सतनाम और सलमान दूसरे नंबर पर थे और पदक की उम्मीदें और मजबूत हो गई थीं. हालांकि, आखिरी 500 मीटर में उनकी रफ्तार थोड़ी कम हुई और वे तीसरे स्थान पर आ गए. चीन की यी शुडी और यीदे नी ने 6:09.37 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के पावेल सोरिन और मेखरोजबेक मामातकुलोव ने 6:10.49 के समय के साथ सिल्वर अपने नाम किया.

सतनाम के लिए लगातार दूसरा एशियन गेम्स मेडल

सतनाम सिंह के लिए यह एशियन गेम्स में लगातार दूसरा रोइंग मेडल है. 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में उन्होंने पुरुषों के क्वाड्रपल स्कल्स इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था. पंजाब के मानसा जिले के पट्टा मालुका गांव से आने वाले सतनाम ने रोइंग से पहले नेशनल लेवल पर हैंडबॉल खेला था. 2018 में ओलंपियन स्वर्ण सिंह विर्क की सलाह पर उन्होंने रोइंग को अपनाया और इसके बाद लगातार आगे बढ़ते गए. सतनाम 2018 यूथ ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. 40वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में उन्होंने मेंस सिंगल स्कल्स का खिताब भी जीता था.

सलमान खान का सफर भी रहा खास

उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले सलमान खान ने 2018 में भारतीय सेना के बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप में शामिल होने के बाद रोइंग की शुरुआत की. उनके कोचों ने उनकी प्रतिभा पहचानी और उन्हें रोइंग टीम का हिस्सा बनाया. आगे चलकर उन्होंने आर्मी रोइंग नोड में ट्रेनिंग ली.

सलमान को 2023 में टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम में शामिल किया गया. 2024 एशियन रोइंग कप में गोल्ड जीतने के बाद उन्हें भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर प्रमोशन मिला. उनके नाम कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक भी हैं.


ये भी पढ़ें: ₹825 करोड़ में बना वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ओलंपिक 2036 और राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी को तैयार


बलराज पंवार चौथे स्थान पर रहे

रोइंग में भारत एक और पदक के करीब पहुंचा था. पुरुषों के सिंगल स्कल्स फाइनल में बलराज पंवार 6:54.80 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे. वह रेस के 1500 मीटर तक दूसरे नंबर पर थे, लेकिन आखिरी 500 मीटर में पीछे हो गए. चीन के डेंग झिवेई ने 6:38.98 के समय के साथ गोल्ड जीता.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

5 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

6 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago