Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar Development

बिहार में आज नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद देशभर के नेताओं ने उन्हें बधाई दी. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए NDA की जीत को ऐतिहासिक बताया.

भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में हमेशा से युवा वर्ग शीर्ष पर रहा है. रवि किशन ने गोरखपुर और बिहार में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब राज्य में चौतरफा तरक्की हो रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का वर्चुअल शुभारंभ किया है. इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में कुल 7,500 करोड़ रुपए भेजा गया हैं.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी में 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की जानकारी दी.