देश

Bihar STET Result 2024 का परिणाम घोषित: 70.25% उम्मीदवार हुए सफल, मेरिट लिस्ट नहीं की गई जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज, 18 नवंबर 2024, को सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2024 का परिणाम घोषित कर दिया. बीएसईबी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने दोपहर 1:45 बजे यह रिजल्ट जारी किया. परीक्षा में कुल 70.25 प्रतिशत उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है.

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया

जिन उम्मीदवारों ने बिहार एसटीईटी 2024 परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट econdary.biharboardonline.com पर देख सकते हैं.

वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.अपनी एप्लिकेशन आईडी (User ID) और जन्म तिथि (Password) दर्ज करें. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लें.

मेरिट लिस्ट नहीं की गई जारी

बीएसईबी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि इस बार कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है. केवल पास और फेल उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है.

सफलता दर और परीक्षा के आंकड़े

बिहार एसटीईटी 2024 के दोनों पेपरों में कुल 5,96,931 उम्मीदवारों ने भाग लिया. इनमें से 2,97,793 उम्मीदवार सफल हुए.

आंकड़े

कुल पास प्रतिशत: 70.25%, पेपर 1 पास प्रतिशत: 73.77%, पेपर 2 पास प्रतिशत: 64.44%, पेपर 1 (कक्षा 9वीं-10वीं शिक्षक) परीक्षा में 2,61,911 उम्मीदवार शामिल हुए जिसमें इनमें से 1,94,697 उम्मीदवार पास हुए. पेपर 1 कुल 16 विषयों के लिए आयोजित किया गया था.

पेपर 2 (कक्षा 11वीं-12वीं शिक्षक), परीक्षा में 1,59,911 उम्मीदवार शामिल हुए. इनमें से 1,03,050 उम्मीदवार सफल हुए. पेपर 2 कुल 29 विषयों के लिए आयोजित किया गया था.

नोट- दोनों (पेपर 1 और पेपर 2) को मिलाकर कुल 45 विषयों में परीक्षा का आयोजन किया गया था.

परीक्षा की तिथियां

पेपर 1: 16 मई से 29 मई 2024 के बीच आयोजित किया गया.

पेपर 2: 11 जून से 20 जून 2024 के बीच हुआ.

पेपर 1 कक्षा 9वीं और 10वीं के शिक्षकों के लिए है, जबकि पेपर 2 कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षकों के लिए पात्रता प्रदान करता है.

आगे का कदम: बीपीएससी टीआरई 4.0

एसटीईटी 2024 परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब बीपीएससी टीआरई (Teacher Recruitment Exam) 4.0 में भाग लेने के पात्र होंगे.

परिणाम और संभावनाएं

बिहार एसटीईटी 2024 ने बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को शिक्षण के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया है. परीक्षा के परिणाम ने बिहार के शिक्षा तंत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और सफल उम्मीदवार अब शिक्षण सेवाओं में अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं.

–भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

17 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

39 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

60 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

1 hour ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

1 hour ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

1 hour ago