दुनिया

सऊदी अरब ने 101 विदेशियों को दी मौत की सजा, भारत के इतने नागरिक भी शामिल

Saudi Arab Executed 101 Foreigners: क्राउन प्रिंस मौहम्मद बिन सलमान (MBS) के विजन 2030 (Vision 2030) के उद्देश्य के साथ नए नए प्रयोग कर रहा सऊदी अरब (Saudi Arab) फिर से चर्चा में आया है. इस बार द लाइन (The Line) के तहत एक हाइपर एडवांस शहर बसाने के कारण नहीं बल्कि एक आंकड़े की वजह से चर्चा में आया है.

101 विदेशियों को मौत की सजा दी

पूरा मामला ये है कि सऊदी अरब ने 2024 में 101 विदेशियों को मौत की सजा दी है, जो देश के इतिहास में एक साल में मृत्युदंड दिए जाने वाले लोगों की सबसे बड़ी संख्या है. यह आंकड़ा 2023 और 2022 में (प्रत्येक वर्ष 34) में मौत की सजा पाए विदेशियों की संख्या का लगभग तीन गुना है. मानवाधिकार संगठनों ने सऊदी पर मृत्युदंड के उपयोग में अभूतपूर्व बढ़ोतरी का आरोप लगाया है.

अधिकतर मौत की सजा नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के कारण दी गई है. इस वर्ष नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों से जुड़ी 92 फांसियों में से 69 विदेशी नागरिकों की थीं.

विदेशी ड्रग डीलरों के शिकार होते हैं

एक रिपोर्ट में यूरोपीय-सऊदी मानवाधिकार संगठन (ESOHR) के कानूनी निदेशक ताहा अल-हज्जी के हवाले से कहा गया है, “विदेशी सबसे कमजोर समूह हैं. वे अक्सर बड़े ड्रग डीलरों के शिकार होते हैं और उनकी गिरफ्तारी से लेकर उनकी सजा तक कई तरह के उल्लंघनों का सामना करते हैं.”

मौत की सजा के विरोधी समूह रिप्रीव (Reprive) के जीद बसौनी (Jeed Basyouni) ने कहा, “जैसे-जैसे फांसी की संख्या बढ़ती जा रही है, मौत की सजा पाने वालों के परिवार लगातार डर में जी रहे हैं. मौत की सजा पाए विदेशी नागरिकों के परिवार इस बात से भयभीत हैं कि अगली उनके किसी अपने की होगी. यह अकल्पनीय संकट की स्थिति है.”

भारत और पाकिस्तान के नागरिक भी शामिल

समाचार एजेंसी के अनुसार, इस वर्ष जिन विदेशियों को मृत्युदंड दिया गया, उनमें पाकिस्तान से 21, यमन से 20, सीरिया से 14, नाइजीरिया से 10, मिस्र से 9, जॉर्डन से 8 और इथियोपिया से 7 शामिल हैं. सूडान, भारत  (India) और अफगानिस्तान से 3 और श्रीलंका, इरिट्रिया और फिलीपींस से एक-एक व्यक्ति भी शामिल हैं.

मृत्युदंड देने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश

सऊदी अरब मृत्युदंड की सजा देने के लिए लगातार जांच के दायरे में है. एमनेस्टी इंटरनेशनल (Amnesty International) जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने सऊदी अरब को चीन और ईरान के बाद दुनिया भर में कैदियों को मृत्युदंड देने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बताया है.

2022 में द अटलांटिक के साथ एक साक्षात्कार में MBS ने कहा था कि हत्या से संबंधित मामलों या लोगों के जीवन को खतरा पैदा करने वाले मामलों को छोड़कर सऊदी अरब ने मृत्युदंड को समाप्त कर दिया है, लेकिन इस साल मृत्युदंड के आंकड़ें सऊदी अरब के शासक के उस दावों को खारिज करती है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

9 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

30 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

34 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

49 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

50 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

1 hour ago