महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
अस्पताल में भर्ती तेजप्रताप (फोटो ANI)
Tej Pratap Yadav: बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गयी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनको सीने में अचानक शिकायत के बाद पटना के मैडीवरसल अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया है. फिलहाल वह आईसीयू (ICU) में है और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आयी हैं. जिसमें वह बेड पर लेटे हुए हैं और डॉक्टरों से बात कर रहे हैं.
इसी दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने राबड़ी आवास पहुंचे. जहां उन्होंने लालू और तेजस्वी यादव से मुलाकात की. वहीं इनकी मुलाकात को लेकर यह भी खबर है कि कैबिनेट को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई हो.
तेजप्रताप यादव ने इससे पहले विपक्ष गठबंधन के नाम INDIA पर न्यूज एजेंसी एनआई से बात करते हुए कहा था कि, “क्या हम बाहर के हैं? हम भारत के हैं, INDIA के हैं तो नाम भी I.N.D.I.A ही होगा. NDA की बैठक से हमें मतलब नहीं, वे तो देश को लूट रहे हैं। किसानों के धन को पूंजीपतियों को देने का काम किया है. वे बैठक करके क्या कर लेंगे ?
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…
नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…