महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया
मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले करीब चार महीने से राज्य में बवाल और खूनी संघर्ष चल रहा है. इसी बीच बुधवार को एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़कों पर घुमाया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कई इलाकों में तनाव फैल गया है. जिसे देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. वहीं इस मामले को लेकर पूरे देश में निंदा हो रही है. विपक्ष ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से इस्तीफे की मांग की है.
दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का ये वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि 20 जुलाई को आईटीएलएफ का प्रदर्शन होने वाला था. जिससे ठीक एक दिन पहले इस वीडियो को वायरल कर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है.
आईटीएलएफ के एक प्रवक्ता नवे जानकारी देते हुए बताया कि ये वीडियो कांगपोकपी जिले का है. 4 मई को ये घटना हुई थी. जिसमें पुरुषों का एक झुंड दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. महिलाएं लगातार गुहार लगा रही हैं, लेकिन उनकी मदद के लिए भी आगे नहीं आया. अब इस वीडियो को वायरल कर दिया गया है. इससे इन पीड़ित महलिाओं पर अब तक जो बीता है उससे भी भयावह आगे की जिंदगी हो गई है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.
वहीं अब इस मामले पर पुलिस का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…